खबरेंदेवरिया

Deoria News : देवरिया में बनेगा करोड़ों की लागत का सीएससी, यूपी नेडा लगाएगा 2000 सोलर लाइट्स, जानें जिले में और क्या होगा खास

Deoria News : प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन गुरुवार को विकास भवन (Vikas Bhavan) के गांधी सभागार में हुआ, जिसमें अल्पसंख्यक क्लस्टर में प्रस्तावित विकास कार्यों पर व्यापक विमर्श किया गया।

सीएससी बनेगा
समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) ने बताया कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत पथरदेवा विकास खंड कैंपस (Pathardeva Block Campus) में 1 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत से कॉमन सर्विस सेंटर बनने का प्रस्ताव है।

ये काम होंगे
आईसीडीएस विभाग ने योजना के अंतर्गत अल्पसंख्यक बहुल ग्रामों में 63 आंगनवाड़ी केंद्र के भवन निर्माण का प्रस्ताव दिया है। इसके अतिरिक्त योजना के अंतर्गत अल्पसंख्यक बहुल क्लस्टर में स्थित 43 प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना की जाएगी। अल्पसंख्यक बहुल क्लस्टर में यूपी नेडा 2,064 सोलर लाइटों की स्थापना भी करेगा। प्रत्येक सोलर लाइट संयंत्र स्थापित करने पर 18,376 रुपये का व्यय होगा।

विकास कार्य हो रहा है
सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा (MP Salempur Ravindra Kushwaha) ने कहा कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम केंद्र सरकार की एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के माध्यम से सबका साथ, सबका विकास के अनुरूप ही अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में विकास कार्य संपन्न कराया जा रहा है।

मेडिकल उपकरण खरीदे जाएंगे
भाजपा विधायक रामपुर कारखाना सुरेंद्र चौरसिया (Surendra Chaurasia MLA Rampur Karkhana) ने इस योजना के तहत जर्जर अस्पतालों की मरम्मत एवं चिकित्सकीय उपयोग के लिए आवश्यक मेडिकल इक्विपमेंट खरीदने का प्रस्ताव दिया, जिस पर समिति ने सहमति व्यक्त करते हुए सीएमओ को प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया।

ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में सीडीओ रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ राजेश झा, ग्राम्य विकास राज्य मंत्री के प्रतिनिधि वीरेंद्र कुशवाहा, विधायक सदर के प्रतिनिधि नवीन, एलएलसी प्रतिनिधि राजू मणि, जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल, डीआईओएस विनोद कुमार राय, डीपीओ कृष्णकांत राय और बीएसए हरिश्चंद्र नाथ सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

जिलाधिकारी ने की जल जीवन मिशन की समीक्षा : दो आईएसए को नोटिस जारी, तय की डेडलाइन

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 2 महीने के लिए धारा 144 लागू : प्रशासन ने इन वजहों से लिया फैसला, पढ़ें सभी प्रतिबंध

Pushpanjali Srivastava

सीएम योगी ने कैबिनेट संग देखी ‘दी केरला स्टोरी’ : यूपी में पहले से लागू धर्मांतरण रोधी कानून, अब तक 855 आरोपी गिरफ्तार

Sunil Kumar Rai

सीडीओ का आदेश : उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारी ही करें प्रतिभाग, प्रतिनिधि भेजने पर होगा एक्शन

Sunil Kumar Rai

वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण में अनुपस्थित मिले 36 बीएलओ : अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी, पढ़ें तहसीलवार लिस्ट

Sunil Kumar Rai

शिक्षा : अगले साल से बदल जाएगा यूपी बोर्ड का परीक्षा पैटर्न, योगी सरकार करेगी बड़े बदलाव, जानें

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!