खबरेंदेवरिया

खेलेगा नहीं तो आगे कैसे बढ़ेगा देवरिया ! हर ब्लॉक में बनने थे 4-4 स्पोर्ट्स ग्राउंड, डेडलाइन तक बने सिर्फ 5, सरोवर और पार्कों में भी पिछड़ा जिला

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (Deoria CDO Ravindra Kumar) ने महात्मा गांधी नरेगा अन्तर्गत प्रत्येक सोमवार को समस्त विकास खण्ड के कार्यक्रम अधिकारी एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी के साथ योजनान्तर्गत महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आयोजित समीक्षा बैठक में आवश्यक निर्देश दिए।

सरोवर बनने थे
माह सितम्बर, 2022 तक प्रत्येक विकास खण्ड में दो अमृत सरोवर पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये थे, जिसके सापेक्ष मात्र विकास खण्ड बनकटा एवं तरकुलवा मे 01-01 तालाब पूर्ण किये गये हैं। अन्य किसी विकास खण्ड में कार्य पूर्ण नहीं किये जाने पर सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी को सचेत करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि 10 अक्टूबर तक माह सितम्बर के लक्ष्य के सापेक्ष कार्य को पूर्ण करायें एवं चल रहे कार्य का फोटोग्राफ ग्रुप में पोस्ट करें।

34 का काम अनारंभ
प्रत्येक विकास खण्ड मे 4-4 खेल मैदान विकसित किये जाने के लक्ष्य दिये गये थे, जिसके सापेक्ष अभी भी 34 खेल के मैदान पर कोई कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ है। अब तक कुल 05 कार्य विकास खण्ड बनकटा – 1, भागलपुर – 1, भटनी – 2 एवं रामपुर कारखाना – 1 में ही पूर्ण किया गया है। जिसके सम्बन्ध में समस्त खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये गये कि अनारम्भ कार्य को शीघ्र ही प्रारम्भ करते हुए माह नवम्बर 2022 तक पूर्ण कर लिया जाये।

शुरू भी नहीं हुआ काम
वन ब्लाक टू पार्क के अन्तर्गत प्रत्येक विकास खण्ड में 2-2 पार्क का निर्माण कराये जाने का लक्ष्य का निर्धारण किया गया है। जिसमें विकास खण्ड देवरिया सदर, देसही देवरिया, गौरीबाजार, लार, पथरदेवा, रामपुर कारखाना, रूद्रपुर एवं सलेमपुर द्वारा कार्य आरम्भ भी नहीं कराया गया है। इस पर सम्बन्धित अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये गये कि अनारम्भ कार्य को शीघ्र ही प्रारम्भ करते हए माह नवम्बर, 2022 तक कार्य पूर्ण कराने की रणनीति तैयार कर लें।

सिर्फ 5 बने
प्रत्येक विकास खण्ड मे 10-10 पोषण वाटिका का निर्माण कराये जाने की समीक्षा में अब तक मात्र 05 कार्य ही पूर्ण पाये गए। इस पर समस्त विकास खण्ड को निर्देश दिये गये कि अनारम्भ कार्य को प्रारम्भ कराते हुए पूर्ण करायें।

1900 परिवारों को मिला मिनिमम रोजगार
योजनान्तर्गत कार्य कर रहे परिवारों को 100 दिवस का रोजगार उपलब्ध कराये जाने की समीक्षा में जनपद के लक्ष्य 29017 के सापेक्ष मात्र 1920 परिवारों को ही 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया है। इसमें विकास खण्ड बरहज, लार, पथरदेवा, भागलपुर, देसही देवरिया एवं देवरिया सदर में 100 से भी कम परिवारों को 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराये जाने पर सम्बन्धित अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को कारण बताओ नोटिस निर्गत की गयी।

वेतन रोक दिया जायेगा
उन्हें निर्देश दिये गये कि 10 अक्टूबर, 2022 तक जनपद के औसत से कम परिवारों को 100 दिवस का रोजगार उपलब्ध कराये जाने पर सम्बन्धित विकास खण्ड के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी का माह सितम्बर का मानदेय अवरूद्ध कर दिया जायेगा।

खंड विकास अधिकारी करेंगे निगरानी
पूर्व के वर्षों के अधूरे कार्यों को पूर्ण किये जाने में विकास खण्ड गौरीबाजार, सलेमपुर, देवरिया सदर, रूद्रपुर, लार, बरहज एवं बनकटा में सबसे अधिक अपूर्ण कार्य मिले। सीडीओ ने सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि प्रतिदिन अपूर्ण कार्य को पूर्ण कराये जाने के लिए अपने स्तर से समीक्षा करें एवं अपूर्ण कार्य को पूर्ण करायें।

निर्देश दिए गए
योजनान्तर्गत अन्य बिंदु में जॉब कार्ड का सत्यापन, 20 से अधिक श्रमिकों वाले कार्य स्थल पर एनएमएस के माध्यम से उपस्थिति दर्ज किये जाने, योजनान्तर्गत कराये जा रहे कार्य पर समयान्तर्गत भुगतान किये जाने, समस्त सक्रिय जॉब कार्ड धारक को आधार से जोड़े जाने, चल रहे कार्य का निरीक्षण किये जाने एवं श्रमांश पर रिजेक्टेड धनराशि का शतप्रतिशत भुगतान किये जाने के निर्देश दिये गये।

Related posts

देवरिया नगर पालिका अध्यक्ष पद पर अलका सिंह का फिर कब्जा : गौरा बरहज सीट से बसपा को मिली संजीवनी

Rajeev Singh

Deoria News : भाजपा ने बनाई नगर पालिका चुनाव की रणनीति, इस तरह जीत हासिल करेगी पार्टी

Abhishek Kumar Rai

सीएम योगी ने संविधान दिवस पर दिलाई ये शपथ : विकसित उत्तर प्रदेश के सपने को साकार करने के लिए…

Sunil Kumar Rai

Free Health Checkup camp : रोटरी क्लब देवरिया और मेदांता हॉस्पिटल 31 जुलाई को लगाएंगे निःशुल्क जांच शिविर, मुफ्त दवा भी मिलेगी

Sunil Kumar Rai

BREAKING : देवरिया में 73 कर्मचारी मिले अनुपस्थित, सीडीओ ने की कार्रवाई, वेतन रोका और…

Sunil Kumar Rai

देवरिया के नए सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने संभाला पदभार: अफसरों और कर्मचारियों से मांगा ये सहयोग

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!