खबरेंराष्ट्रीय

BIG NEWS : रेलवे ने 500 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों को दी और रफ्तार, 65 जोड़ी ट्रेनें अब सुपरफास्ट स्पीड से दौड़ेंगी, जानें सभी बदलाव

New Delhi : रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने अपनी नई अखिल भारतीय रेलवे समय सारिणी (Time Table) जारी की, जो 1 अक्टूबर, 2022 से प्रभावी हो गयी है। नया टाइम टेबल 1 अक्टूबर, 2022 से भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.indianrailways.gov.in पर उपलब्ध है।

देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -https://indianrailways.gov.in/railwayboard/view_section.jsp?lang=0&id=0,1,304,366,537,2789

नई रेलवे समय सारिणी में करीब 500 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों की रफ्तार तेज कर दी गई है। ट्रेनों की गति में 10 मिनट – 70 मिनट तक तेजी की गयी है। इसके अलावा, 130 सेवाओं (65 जोड़े) को सुपरफास्ट श्रेणी में परिवर्तित करके रफ़्तार तेज की गई है।

5 प्रतिशत की वृद्धि हुई

कुल मिलाकर सभी ट्रेनों की औसत गति में लगभग 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिससे अधिक ट्रेनों के संचालन के लिए लगभग 5 प्रतिशत अतिरिक्त मार्ग उपलब्ध हो गए हैं। वर्ष 2022-23 के दौरान भारतीय रेलवे के मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए समय की पाबंदी लगभग 84 प्रतिशत रही, जो 2019-20 के 75 प्रतिशत समय की पाबंदी की तुलना में लगभग 9 प्रतिशत अधिक है।

ऑनलाइन देख सकते हैं

ट्रेन समय सारणी के डिजिटलीकरण के अंग के रूप में, ‘रेलगाडि़यां एक नज़र में’(टीएजी) अब ‘ई-बुक’ के रूप में भी उपलब्ध होगी, जिसे आईआरसीटीसी की वेबसाइट (www.irctc.co.in & www.irctctourism.com) से डाउनलोड किया जा सकता है।

3200 ट्रेनें संचालित होती हैं

भारतीय रेलवे लगभग 3,240 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन करता है, जिनमें वंदे भारत एक्सप्रेस, गतिमान एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, हमसफ़र एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस, अंत्योदय एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, युवा एक्सप्रेस, उदय एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस और अन्य प्रकार की रेलगाडि़यां शामिल हैं।

106 नई सेवाएं शुरू हुईं

रेकस के लाइ ओवर की समीक्षा के दौरान पाया गया कि मौजूदा सेवाओं के विस्तार या आवृत्ति बढ़ाने के लिए इन रेक का बेहतर उपयोग किया जा सकता है। यह इंजन और डिब्‍बों के उपयोग को अधिकतम करेगा और यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। वर्ष 2021-22 के दौरान, 106 नई सेवाएं शुरू की गईं, 212 सेवाओं का विस्तार किया गया और 24 सेवाओं की आवृत्ति बढ़ाई गई।

विशेष ट्रेनें चलाई गईं

इसके अलावा, भारतीय रेलवे नेटवर्क पर लगभग 3,000 यात्री रेलगाडि़यों और 5,660 उपनगरीय रेलगाडि़यों का भी परिचालन किया जाता है। इन पर प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या लगभग 2.23 करोड़ है। अतिरिक्त भीड़भाड़ को कम करने और यात्रियों की मांग को पूरा करने के लिए, 2021-22 के दौरान 65,000 से अधिक विशेष ट्रेन यात्राएं संचालित की गईं। रेलगाडि़यों की वहन क्षमता बढ़ाने के लिए लगभग 566 कोचों को स्थायी रूप से बढ़ा दिया गया।

Related posts

आम आदमी का सफर हुआ महंगा : यूपी रोडवेज ने बढ़ाया किराया, जानें कितनी ढ़ीली होगी आपकी जेब

Abhishek Kumar Rai

यूपी में रफ्तार और रोमांच के इवेंट का आगाज : बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर हुआ मोटो जीपी भारत का पदार्पण

Satyendra Kr Vishwakarma

DEORIA BREAKING : डीएम ने खुदिया बुजुर्ग गांव के प्रधान के अधिकार छीने, सचिव को किया निलंबित, जांच में मिले भ्रष्टाचार पर हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai

पराली जलाने वाले किसानों को नहीं मिलेगा योजनाओं का लाभ : प्रबंधन के लिए जागरूकता अभियान चला रहा प्रशासन, हार्वेस्टर मालिकों को हिदायत

Abhishek Kumar Rai

योगी कैबिनेट ने मुख्यमंत्री सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना बीमा योजना को दी मंजूरी : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताए स्कीम के लाभ

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : इन लोगों की जांच कराएगी योगी सरकार, गन्ना पर्ची की कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!