खबरेंदेवरिया

Gandhi Jayanti 2022 : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश, सांसद रविंद्र कुशवाहा ने सफाईकर्मियों को किया सम्मानित

Deoria News : भाजपा सलेमपुर मण्डल ने रविवार को गांधी चौक पर महात्मा गांधी की जयंती मनाई। सांसद रविन्द्र कुशवाहा (Ravindra Kushwaha MP Salempur) और राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम (Minister Vijay Laxmi Gautam) ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

तरक्की की राह पर है

इस मौके पर सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि गांधी जी के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। उनके पदचिन्हों पर युवाओं को चलना चाहिए। गांधी के सपनों को प्रधानमंत्री साकार कर रहे हैं। मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की की इबारत लिख रहा है।

पीएम को जाता है श्रेय

राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरा देश एकजुट होकर राष्ट्रपिता को याद कर उनके सपनों को पूरा करने का प्रयास कर रहा है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है।

सांसद तथा मंत्री ने सम्मानित किया

सांसद रविन्द्र कुशवाहा एवम राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने जरूरतमंदों एवम सफाईकर्मियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। दोनों ने कहा कि आज पूरा देश स्वच्छता के प्रति जागरूक है। इसमें सफाईकर्मियों का अति महत्वपूर्ण योगदान है।

राज्य मंत्री ने झाड़ू लगाया

कार्यक्रम के समापन अवसर पर राज्य मंत्री ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार तिवारी ने किया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल, अमरेश सिंह बबलू, बृजेश उपाध्याय, जिलामंत्री अभिषेक जायसवाल, ओमप्रकाश यादव, त्रिवेणी गुप्ता, विनोद ठठेरा, विनय पांडेय, शेषनाथ भाई, कन्हैया मिश्र, अजय दूबे वत्स, वीरेन्द्र कुशवाहा, अवधेश यादव, अमरनाथ सिंह, पुनीत यादव, दीपक श्रीवास्तव, बचनदेव गोंड़, पिंटू तिवारी, अवधेश मद्देशिया, अनिल ठाकुर, रवि कुशवाहा, अमरदत्त यादव, राजेश रावत, अशोक सिंह, उमाकांत मिश्र, मनजंय मौर्य, नागेन्द्र गुप्ता, अरविंद तिवारी, राघवेंद्र पासवान, व्यास गोंड़ आदि मौजूद रहे।

Related posts

1912 पर 6 साल में करीब 100 प्रतिशत शिकायतों का हुआ निस्तारण : यूपीपीसीएल के निपटारे की प्रक्रिया बनी नजीर

Rajeev Singh

यूपी : टैक्स की चोरी रोकने के लिए योगी सरकार ने बनाया ये प्लान, 15 दिन में सीएम करेंगे समीक्षा

Sunil Kumar Rai

BREAKING : जान देने के इरादे से देवरिया में व्यक्ति ने छोटी गंडक नदी में लगाई छलांग, लोगों ने बचाया

Abhishek Kumar Rai

E-Pension Portal : रिटायरमेंट के 3 महीने पहले पूरी होगी पेंशन की प्रक्रिया, देश का पहला राज्य बना यूपी, पूरी जानकारी

Abhishek Kumar Rai

नगर निकाय चुनाव में इन प्रत्याशियों का समर्थन करेगी लार युवा मोर्चा : बैठक कर बनाई रणनीति

Rajeev Singh

एक हजार करोड़ से अपग्रेड होंगे यूपी के स्कूल : छात्रों को मिलेगी हर सुविधा, पढ़ें सीएम का प्लान

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!