खबरेंराष्ट्रीय

झटका : इंडियन रेलवे में 91 हजार पद समाप्त हुए, सरकार ने बताई हैरान करने वाली वजह

New Delhi : भारतीय रेल में नौकरी करने का सपना देखने वाले लाखों युवाओं को रेल मंत्रालय ने बड़ा झटका दिया है। एक फैसले के तहत भारतीय रेल में गैर संरक्षा श्रेणी के 91,629 पदों को समाप्त कर दिया गया है। इन पदों के लिए अब भविष्य में कभी भर्ती नहीं की जाएगी।

केंद्र सरकार ने इन पदों को गैर जरूरी बताते हुए समाप्त किया है। रेलवे बोर्ड ने सभी 17 जोनल रेलवे को गैर संरक्षा श्रेणी के 50 कैटगरी के पदों को समाप्त करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें रेलवे की उत्पादन इकाइयां, पहिया-इंजन कारखाने व कोच फैक्ट्री भी शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक गैर संरक्षा श्रेणी में कुल 4,52,825 पद हैं। फिलहाल इसमें से 91,649 पद खाली पड़े हैं।

रिपोर्ट मांगी है

रेलवे बोर्ड ने 20 मई 2022 को जारी दिशा निर्देश में कहा कि गैर संरक्षा श्रेणी के 50 फीसदी पदों को तत्काल समाप्त करने का फैसला हुआ था। बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे व रेल उत्पादन इकाइयों से 31 मई तक 50 फीसदी पद समाप्त कर अनुपालन रिपोर्ट मांगी है।

इन कैटगरी में खत्म होंगे पद

गैर संरक्षा श्रेणी में वाणिज्य, इंजीनियरिंग, आरपीएफ, मेडिकल विभाग, प्रशासनिक विभाग, अकाउंट, स्टोर, बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारी आते हैं। इसके अतिरिक्त कारखानों, फैक्ट्रियों, वर्कशॉप आदि में भी कर्मियों की छंटनी होनी है। सरकार के इस फैसले से लाखों युवाओं के सपने पूरे नहीं हो सकेंगे। देखना है, विपक्षी दल इस मुद्दे पर सरकार को कैसे घेरते हैं।

Related posts

11 जनवरी तक बंद रहेंगे देवरिया के सभी स्कूल : जिलाधिकारी ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए लिया फैसला

Sunil Kumar Rai

Guru Purnima 2022 : देवरिया भाजपा ने सभी मंडलों में संतों का लिया आशीर्वाद, जानें जनप्रतिनिधियों ने क्या कहा

Sunil Kumar Rai

इस चारे से सुधरी गोवंशों की सेहत : कम हुआ दवा का खर्च, देवरिया में होगा उत्पादन

Sunil Kumar Rai

मनोज कुशवाहा किडनैपिंग केस : व्यवसायी ने अपने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी, पूछताछ में हुआ ये खुलासा

Sunil Kumar Rai

UPSRTC का बड़ा फैसला : रात 8 बजे से ठप रहेगी परिवहन सेवा, ऑनलाइन बुकिंग भी बंद, जानें और क्या बदला

Harindra Kumar Rai

DEORIA : सपा नेता पूर्णेन्दु तिवारी पीडी ने फिर उठाई देवरिया बस अड्डे के पुनर्निर्माण और इलेक्ट्रिक बसें चलाने की मांग, खस्ताहाल सड़कों पर पूछे सवाल

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!