खबरेंदेवरिया

सीडीओ ने इन कर्मियों को किया सम्मानित : लापरवाह आशा पर होगी सख्त कार्रवाई, जानें वजह

Deoria News : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की मासिक समीक्षा बैठक में सीडीओ रवींद्र कुमार (CDO Deoria Ravindra Kumar) ने आयुष्मान कार्ड एवं परिवार नियोजन तथा नसबंदी पर जानकारी प्राप्त की।

वहीं एएनसी, हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग, आरसीएच लेकर निर्देश दिए। इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड बनवाने को लेकर अच्छा प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि लाभार्थियों का शत प्रतिशत टीकाकरण कराया जाए। जननी सुरक्षा योजना के तहत शत प्रतिशत लाभार्थियों का भुगतान कराया जाए। साथ ही अपना कार्य पूर्ण न करने वाली आशाओं को चिन्हित करते हुए कार्रवाई की जाए। उन्होंने बच्चों के जन्म पंजीकरण के बावत जानकारी ली।

सीडीओ ने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाई जाए। जो आशाएं आयुष्मान कार्ड बनवाने में सहयोग नहीं कर रही हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने आयुष्मान कार्ड के नोडल अधिकारी से कहा कि कार्य में सुधार लाएं। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में सीएमओ डॉ राजेश झा, डीपीओ कृष्ण कांत राय, एसीएमओ डॉ बीपी सिंह, एसीएमओ डॉ पीएन कन्नौजिया, एसीएमओ विनय पाण्डेय, सीएमएस एचके मिश्रा, डीटीओ डॉ सुरेन्द्र चौधरी, डीपीएम पूनम, डीसीपीएम राजेश गुप्ता विश्वनाथ मल्ल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जिला एकीकरण समिति की बैठक 30 दिसंबर को
मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया है कि जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिला एकीकरण समिति की बैठक 30 दिसंबर को पूर्वान्ह 11 बजे गांधी सभागार, विकास भवन में आहूत की गई है।

बैठक में जिला एकीकरण समिति से सम्बन्धित जनपद के सदस्यों द्वारा स्थानीय समाज में आपसी एकता की भावना को विकसित किये जाने, साम्प्रदायिक सौहार्द, सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने सम्बन्धी विषयों पर सुझाव एवं क्रियान्वयन पर विचार विमर्श किया जाएगा।

Related posts

जिलाधिकारी ने जिला जेल में बच्चों में बांटी चॉकलेट : रेड क्रास सोसाइटी ने महिला बंदी और कर्मियों को वितरित की हाइजिन किट

Harindra Kumar Rai

BREAKING : देवरिया रेलवे स्टेशन सहित प्रमुख स्थलों की सुरक्षा बढ़ी, एसपी संकल्प शर्मा ने संभाला मोर्चा

Abhishek Kumar Rai

बर्जर पेंट्स ने यूपी में शुरू की एशिया की सबसे बड़ी यूनिट : सीएम योगी ने किया शुभांरभ, जानें क्या कहा

Swapnil Yadav

खास खबरः 20 अक्टूबर को पीएम करेंगे कुशीनगर एयरपोर्ट का लोकार्पण, जुटेंगी बड़ी हस्तियां, पढ़ें अग्रेजों के जमाने के इस हवाई अड्डे की हर जानकारी

Harindra Kumar Rai

Deoria News : देवरिया में 7 अगस्त को आधार नंबर एकत्र करने के लिए चलेगा अभियान, सभी बीएलओ को जारी हुआ यह आदेश  

Abhishek Kumar Rai

मां बनी हत्यारिन ! देवरिया में छोटी गंडक नदी में मिला एक मासूम बच्ची का शव, दूसरी की तलाश तेज, पिता ने पत्नी को बताया कातिल

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!