उत्तर प्रदेशखबरें

सरकार के 100 दिन : अखिलेश यादव ने उपलब्धियों को बताया झूठ का पुलिंदा, भाजपा को दी ये सलाह

Uttar Pradesh : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के 100 दिनों में सत्ता के दुरुपयोग से लोकतंत्र और कमजोर हुआ है। भाजपा सरकार के 100 दिन में मुख्यमंत्री ने जिन उपलब्धियों को बताया है, वे सब झूठ का पुलिंदा और भाजपा की फरेबी राजनीति का हिस्सा है। भाजपा अपना गोरखधंधा बंद करे। जनता इनकी सच्चाई को समझ चुकी है। भाजपा का झूठ का व्यापार अब नहीं चल सकेगा।

फरेब की राजनीति का जीवन लम्बा नहीं होता

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विद्वेष की भावना से समाजवादी पार्टी व अन्य विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। भाजपा सरकार 100 दिनों में विकास के सपने तो खूब दिखाती रही है, परन्तु जमीन पर उसकी एक भी योजना नहीं दिखाई दे रही है। भाजपा ने अपने किये गए एक भी वादे को पूरा नहीं किया है। वैसे भी झूठ फरेब की राजनीति का जीवन लम्बा नहीं होता है।

आम जनता त्रस्त है

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने 100 दिन में प्रदेश की जनता पर जिस तरह का अत्याचार किया है, इतिहास में उसकी दूसरी मिसाल नहीं है। किसान और नौजवान आत्महत्या पर विवश है। झांसी में भ्रष्टाचार के कारण किसान और इलाहाबाद में अग्निवीर योजना से क्षुब्ध नौजवान छात्र की आत्महत्याएं भाजपा की अहंकारी और गलत नीतियों के ताजा उदाहरण है। अपराधी सत्ता के संरक्षण में अपना अंधाधुंध विकास कर रहे हैं। बीजेपी कार्यकर्ता और नेता लोगों को डरा-धमका रहे है। एक तरफ लोगों के पास रोजगार नहीं है, दूसरी तरफ लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता त्रस्त है।

आम आदमी की कोई सुनवाई नहीं है

पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार के 100 दिन अन्याय, अत्याचार, अपराध, अहंकार, लूट, हत्या, दलाली, भ्रष्टाचार के रूप में जाने जाएंगे। इन 100 दिनों में जनता कराह उठी है। भाजपा ने यूपी को क्राइम स्टेट बना दिया है। थाने और तहसीलें दलाली के अड्डे बन गए हैं। आम आदमी की कोई सुनवाई नहीं है। हर वर्ग परेशान है।

पूरे देश में लोकतंत्र की हत्या की पर्याय बन चुकी है

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष को नेस्तनाबूद कर 30-40 साल शासन करने की घोषणा के साथ जिस अहंकार का प्रदर्शन कर रही है, उसकी हकीकत जनता अच्छी तरह से जानती है। सत्ता की लोभी भाजपा समाज में नफरत और समाज को बांटने की राजनीति करके सत्ता में बने रहना चाहती है। भाजपा यूपी ही नहीं पूरे देश में लोकतंत्र की हत्या की पर्याय बन चुकी है। जनता अब सन् 2024 में भाजपा से पूरा हिसाब करेगी।

Related posts

BREAKING : गौरी बाजार में नहर में मिला कुशीनगर की महिला का शव, परिजनों ने दी ये जानकारी

Abhishek Kumar Rai

Lalitpur Case : ‘भाजपा सरकार में थाने अराजकता के केंद्र बन गए हैं,’ ललितपुर में अखिलेश यादव ने बोला हमला

Abhishek Kumar Rai

डीएम जेपी सिंह ने रिद्धि और सिद्धि पांडेय को किया सम्मानित : 12वीं में अच्छे अंक लाने पर दी बधाई

Rajeev Singh

स्वनिधि योजना से स्ट्रीट वेंडर भर रहे उद्यमिता की नई उड़ान : डीएम एपी सिंह ने बताए फायदे, जानें आवेदन की प्रक्रिया

Sunil Kumar Rai

DEORIA : ओडीओपी के तहत वित्तीय सहायता के लिए 16 जून तक करें आवेदन, जानें प्रक्रिया

Sunil Kumar Rai

FDI : भारत ने 83 अरब डॉलर के एफडीआई का बनाया रिकॉर्ड, इन देशों ने जताया भरोसा, इस सेक्टर ने किया कमाल

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!