उत्तर प्रदेशखबरें

UPSRTC का बड़ा फैसला : रात 8 बजे से ठप रहेगी परिवहन सेवा, ऑनलाइन बुकिंग भी बंद, जानें और क्या बदला

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (Uttar Pradesh State Road Transport Corporation – UP Roadways) ने कोहरे के दृष्टिगत बसों के संचालन में महत्वपूर्ण बदलाव करने का निर्णय लिया है।

कोहरे के कारण हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए निर्णय लिया गया है कि यदि मार्ग पर कोहरा पाया जायेगा तो बसों को मार्ग में पड़ने वाले बस स्टेशनों, ढाबा, थाना, पेट्रोल पम्प, टोल प्लाजा पर कोहरा कम होने तक रोक दिया जाएगा। इसका निर्णय क्षेत्रीय प्रबंधक स्थानीय स्थिति के अनुसार करेंगे।

कोहरा छटने के बाद ही बसों का संचालन पुनः किया जायेगा। लगभग एक माह तक कोहरे के दृष्टिगत बसों की ऑनलाइन बुकिंग भी बंद कर दी गयी है। परिवहन मंत्री का निर्देश मिलने के उपरांत परिवहन निगम मुख्यालय में समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया है।

यह सुनिश्चित कराने के लिए क्षेत्रीय/सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रात्रि 08:00 बजे से रात्रि 12.00 बजे तक बस स्टेशनों पर कैम्प करेंगे तथा यात्रियों एवं चालक/परिचालक के लिए स्टेशनों पर ठहरने, अलाव, शौचालय, साफ-सफाई, सुरक्षा के चाक-चौबंद उपाय उपलब्ध कराएंगे।

बस स्टेशनों पर स्थित कैन्टीन, स्टाल रात-दिन खुले रहेंगे। ब्रेथ एनेलाइजर से चालकों की मादक पदार्थों के सेवन की जांच भी की जायेगी। इस सम्बंध में एमडी परिवहन निगम ने सभी क्षेत्रीय/सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

प्रबंध निदेशक ने बताया कि बसों का संचालन पूर्व नियोजित ढंग से रात्रि 8.00 बजे से प्रात: 8.00 बजे तक या कोहरा खत्म होने तक बंद किया जायेगा, जिससे किसी स्टेशन पर अत्यधिक बसें इकट्ठी न हो तथा यात्रियों को असुविधा न हो।

उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में कोहरे की स्थिति में निगम बसों का संचालन नहीं किया जायेगा। घने कोहरे के कारण बस दुर्घटना होने पर सम्पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बंधित अधिकारी का होगा और सम्बंधित मार्ग के सभी बसों के चालकों/परिचालकों को इस सम्बंध में शीघ्र सूचना देने की कार्रवाई की जायेगी।

इसी प्रकार संबंधित अधिकारी निजी बसों की दुर्घटना की सूचना मिलने पर तत्काल सम्बंधित आरटीओ/एआरटीओ को इसकी सूचना देने साथ ही स्वयं भी मौके पर पहुंचें। उन्होंने बताया कि परिवहन मंत्री ने निर्देश दिये हैं कि यात्रियों की सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। पब्लिक एड्रेस सिस्टम से इसकी जानकारी यात्रियों, चालकों/परिचालकों को दी जायेगी।

Related posts

दुःखद : खाटू श्याम मंदिर में भगदड़ में 3 महिला श्रद्धालुओं की मौत, पुलिस ने बताया – पहले दर्शन करने की होड़ में हुआ हादसा

Satyendra Kr Vishwakarma

सीएम योगी की प्रदेशवासियों से अपील : ‘ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रक में न करें यात्रा,’ ट्रैफिक उल्लंघन रिपोर्ट करने के लिए नंबर जारी

Harindra Kumar Rai

वृक्षारोपण अभियान : यूपी में लगे 25.15 करोड़ पौधे, सीएम योगी ने चित्रकूट में किया शुभारंभ

Harindra Kumar Rai

DEORIA : गौरीबाजार में एमएलसी डॉ रतन पाल सिंह और बैतालपुर में प्रभाकर राय ने किया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ, जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता

Satyendra Kr Vishwakarma

नारी शक्ति को समर्पित योगी सरकार का बजट : बेटियों से लेकर निराश्रित महिलाओं का रखा गया ध्यान, पढ़ें विशेष

Laxmi Srivastava

सीएम योगी का नवनियुक्त कर्मियों को संदेश : सरकारी सेवा में आकर बंद न करें प्रैक्टिस, बेहतरीन प्रदर्शन के लिए…

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!