उत्तर प्रदेशखबरें

UPPCS Pre Result 2022 : यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ, जल्द जारी होगी मुख्य परीक्षा की गाइडलाइंस

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (Uttar Pradesh Public Service Commission) ने पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। बुधवार शाम को जारी परिणाम में कुल 5964 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है।

प्रक्रिया जल्द साझा की जाएगी

लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश के सचिव जगदीश की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि मुख्य परीक्षा कार्यक्रम और मुख्य परीक्षा के लिए सफल अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन तथा परीक्षा शुल्क जमा करने की प्रक्रिया जल्द साझा की जाएगी। अभ्यर्थी परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in/ पर जाकर देख सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या 384 है

यूपीपीसीएस 2022 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए कुल 602974 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। पीसीएस प्री 2022 परीक्षा में पुल 329310 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। पीसीएस 2022 में कुल रिक्त पदों की संख्या 384 है। इन पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा में कुल 5964 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।

Related posts

UP Board Result 2022 : सीएम योगी ने छात्रों का बढ़ाया हौसला, टॉपर्स के लिए कही ये बात

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में 29 जनवरी को चलेगा मेगा कोविड वैक्सीनेशन अभियान : हर स्वास्थ्य केंद्र पर लगेगा टीका

Rajeev Singh

गौतमबुद्ध नगर के सभी स्कूल आज रहेंगे बंद : डीएम मनीष कुमार वर्मा ने दिया ये आदेश

Satyendra Kr Vishwakarma

चुनाव की तैयारी : भाजपा देवरिया के जिला पदाधिकारियों और मोर्चा अध्यक्ष ने की मंथन, बनी ये योजना

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : देवरिया में खाद्य विभाग ने की सातवें दिन छापेमारी, 3 सैंपल लैब भेजे, बाजारों में रही अफरातफरी

Abhishek Kumar Rai

शीतकालीन सत्र की शुरुआत पर सीएम योगी ने दिया बड़ा बयान : विपक्ष को याद दिलाई जिम्मेदारी

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!