उत्तर प्रदेशखबरें

UP Election 2022 : कांग्रेस ने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, आरपीएन सिंह पर जताया भरोसा, जानें अन्य नाम

Uttar Pradesh : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress) ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) के लिए 30 सदस्यीय स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें पार्टी की वर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।


पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को होने वाले पहले चरण के चुनाव में ये सभी नेता पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग को इस संबंध में जानकारी उपलब्ध करा दी है। बड़ी बात यह है कि पार्टी ने पश्चिम में वोटरों को साधने के लिए पूर्वी यूपी के नेताओं पर भरोसा जताया है।

युवा चेहरों को मिला मौका
इसके अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को भी टीम में शामिल किया गया है। अभिनेता और राजनेता राज बब्बर और आचार्य प्रमोद कृष्णम को भी पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची में जगह दी है। सचिन पायलट, कन्हैया कुमार और इमरान प्रतापगढ़ी जैसे युवा चेहरों को भी जगह दी गई है।

ये हैं स्टार प्रचारक
सोनिया गांधी
डॉक्टर मनमोहन सिंह
राहुल गांधी
प्रियंका गांधी वाड्रा
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू
आराधना मिश्रा मोना
गुलाम नबी आजाद
अशोक गहलोत
भूपिंदर सिंह हुडा
भूपेश बघेल
सलमान खुर्शीद
राज बब्बर
प्रमोद तिवारी
पीएल पुनिया
आरपीएन सिंह
सचिन पायलट
प्रदीप जैन आदित्य
नसीमुद्दीन सिद्दीकी
आचार्य प्रमोद कृष्णम
दीपेंद्र सिंह हुड्डा
वर्षा गायकवाड
हार्दिक पटेल
फूलो देवी नेताम
सुप्रिया श्रीनेत
इमरान प्रतापगढ़ी
कन्हैया कुमार
प्रणीति शिंदे
धीरज गुर्जर
रोहित चौधरी
तौकीर आलम

Related posts

दिसंबर तक तैयार होगा Gorakhpur Link Expressway : सीएम योगी ने दी डेडलाइन, जानें वर्क प्रोग्रेस

Pushpanjali Srivastava

DEORIA BREAKING : देवरिया-बेलडाड और वकीलगंज-रामपुर गौनरिया सहित 324 सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त, एक अक्टूबर से शुरू होगा मरम्मत का काम, देखें पूरी लिस्ट

Sunil Kumar Rai

मुख्यमंत्री ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की देखीं तैयारियां : 25 मई से 3 जून तक यूपी के चार प्रमुख शहरों में होगा आयोजन

Rajeev Singh

घर बैठे बनवाएं परिवार आईडी : हर फैमिली की होगी खास आईडी, ऐसे हर घर को रोजगार का लक्ष्य पूरा करेगी योगी सरकार

Sunil Kumar Rai

आधार वेरिफिकेशन में पिछड़ा देवरिया : रैंकिंग में 38वें स्थान पर पहुंचा, मुख्य विकास अधिकारी ने सभी बीडीओ से मांगा जवाब

Abhishek Kumar Rai

सीएम योगी का बड़ा फैसला : बिना हेलमेट ऑफिस आने वाले कर्मचारियों की रहेगी नो एंट्री, सड़क सुरक्षा पखवाड़ा चलाएगी सरकार

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!