उत्तर प्रदेशखबरें

एनकाउंटर में ढेर हुआ अतीक अहमद का बेटा असद : एडीजी लॉ प्रशांत कुमार ने दी ये बड़ी जानकारी

Uttar Pradesh : यूपी में माफिया अतीक अहमद के पुत्र असद अहमद और शूटर गुलाम के एनकाउंटर के बाद यूपी पुलिस के एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया, पुलिस को सूचना मिली थी कि अतीक अहमद और अशरफ को छुड़ाने से पुलिस के काफिले पर हमले की योजना बनाई जा रही थी। जिसके आधार पर पुलिस व स्पेशल फोर्स की तैनाती की गई थी।

उन्होंने बताया, हमारी तैयारी इतनी अच्छी थी कि वो पुलिस के काफिले पर हमला नहीं कर सके और पुलिस ने उन्हें मार गिराया।

एडीजी के अनुसार, 24 फरवरी को प्रमुख गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद से ही उनकी तलाश की जा रही थी। दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।इस मौके पर उन्होंने यूपीएसटीएफ की प्रशंसा की और बधाई दी।

उन्होंने कहा कि अब तक पुलिस ने 183 बदमाशों को मार गिराया गया है, जिसमें हमारे 13 पुलिसकर्मी भी शहीद हुए हैं।

अतीक अहमद का पुत्र असद उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहा था और पांच लाख रुपये का इनामी था। असद अपने साथी मकसूद के साथ एसटीएफ की मुठभेड़ के दौरान ढेर हो गया। बृहस्पतिवार दोपहर एसटीएफ के डिप्टी एसपी नरेंद्र कुमार एवं डीएसपी विमल कुमार की अगुवाई में एसटीएफ को असद के झांसी से होकर गुजरने की सूचना मिली थी।

एसटीएफ टीम ने उसे परीक्षा पावर के पास घेर लिया। एसटीएफ के घेरते ही ही असद ने अपनी विदेशी राइफल से गोली चलाई। एसटीएफ ने भी जवाब में फायर किए। एसटीएफ की गोली लगने से असर मौके पर ही मारा गया।

Related posts

देवरिया के बड़े बकाएदारों से होगी सख्ती से वसूली : लापरवाह लेखपालों पर गिरेगी गाज, डीएम अखंड प्रताप सिंह ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

Shinzo Abe Shot : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे को पीछे से मारी गोली, हालत नाजुक, पुलिस ने एक को पकड़ा

Sunil Kumar Rai

देवरिया : सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी और कमलेश पासवान ने लाभार्थियों को किया सम्मानित, जानें क्या कहा

Sunil Kumar Rai

ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षांत समारोह संपन्न : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिए पदक

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : श्रमिकों की मदद के लिए गांवों में लगेगा कैंप, देखें किस ग्राम पंचायत में कब आएंगे अधिकारी

Sunil Kumar Rai

परंपरागत चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की महत्ता को सभी ने माना : सीएम योगी

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!