खबरेंदेवरिया

बूथ संयोजकों के बूते निकाय चुनाव जीतेगी भाजपा : जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने सौंपी जिम्मेदारी

Deoria News : भाजपा सलेमपुर ने सिंचाई विभाग स्थित डाक बंगले पर बैठक कर रणनीति बनाई। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि इस नगर निकाय चुनाव में बूथ संयोजकों की भूमिका अहम है।

उन्होंने कहा कि नवमतदाता सम्पर्क, प्रबुद्ध वर्ग के लोगों का सम्मेलन कराना है। अनुसूचित वर्ग के लोगों की टोली, सामाजिक सम्पर्क प्रमुख, अल्पसंख्यक सम्पर्क प्रमुख, अनुसूचित जनजाति सम्पर्क प्रमुख बनाकर घर-घर जनसम्पर्क करना है। संगठनात्मक संरचना को और अधिक मजबूत करते हुए सशक्त मंडल, सक्रिय बूथ समिति और पन्ना प्रमुख व पन्ना समिति की संरचना को सशक्त बनाना है।

उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों की दृष्टि से वार्ड समिति व बूथ समिति का गठन अति शीघ्र पूरा करते हुए सम्पर्क व संवाद के माध्यम से संगठन व सरकार की बात घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया जाए।

चुनाव प्रभारी रामदास मिश्र, जिला मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, रविशंकर मिश्र, बृजेश धर दुबे ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने की।

इस अवसर पर अशोक पाण्डेय, अमरेश सिंह बबलू, शिवेश पाण्डेय, बृजेश उपाध्याय, ओमप्रकाश यादव, अभिषेक जायसवाल, संजय दूबे, इंदरजीत मौर्य, शेषनाथ भाई, सम्पूर्णानन्द गुप्ता, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, विनय पाण्डेय, अजय दूबे वत्स, अशोक तिवारी, गौरीशंकर गुप्ता, बचनदेव गोंड़, पुनीत पाठक आदि मौजूद रहे।

पेज प्रमुख का कार्य चुनाव में महत्वपूर्ण है : रामदास मिश्रा
भाजपा सलेमपुर ने डाक बंगले पर नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत एक कामकाजी बैठक रविवार को आयोजित की। बैठक को सम्बोधित करते चुनाव प्रभारी रामदास मिश्र ने कहा कि पेज प्रमुख का कार्य चुनाव में महत्वपूर्ण है।

प्रवासी मतदाता सूची से पेज प्रमुख बना लें। कार्यकर्ता के दम पर भाजपा लगातार चुनाव जीत रही है। बूथ समिति के लोगों की सक्रियता महत्वपूर्ण है। आगामी 13 दिसम्बर को भाजपा का सम्मेलन होना है। इसके लिए सभी को एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाना है।

चुनाव संयोजक रविशंकर मिश्र ने कहा कि दायित्वों का निर्वहन सभी को करना होगा। प्रबुद्ध लोगों को अधिक से अधिक जोड़ा जाए। चुनाव समन्वयक बृजेश धर दूबे ने बताया कि प्रत्येक वार्डों से प्रत्याशी लड़ाना है। प्रत्येक वार्ड में वार्ड संयोजक, प्रभारी और प्रवासियों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है।

प्रवासियों को पृष्ठ प्रमुख से संपर्क करना है। विचार परिवार के बीच समन्वय स्थापित कर चुनाव की तैयारी करना महत्वपूर्ण है। मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन अशोक कुमार तिवारी ने किया।

Related posts

देवरिया में आज से होगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान का आगाज : बीमारियों से बचाव को प्रशासन उठाएगा ये बड़े कदम

Sunil Kumar Rai

रियल एस्टेट में उछाल : 1 करोड़ से ज्यादा कीमत के अपार्टमेंट की बिक्री डेढ़ गुना बढ़ी, इन 7 शहरों में रुचि दिखा रहे खरीदार

Abhishek Kumar Rai

सिखों के इतिहास के बिना भारत का मध्यकालीन इतिहास अधूरा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Abhishek Kumar Rai

रामपुर गौनरिया और चैनपुर में अमृत सरोवर निर्माण में लाखों खर्च : मगर काम अधूरा, सीडीओ ने दिखाई सख्ती

Rajeev Singh

DEORIA BREAKING : यूपीपीसीएल के अवर अभियंता निलंबित, घोटाले की जांच के लिए समिति गठित, डीएम की सिफारिश पर हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai

देशभक्ति के रंग में रंगा देवरिया : भाजपा ने शहर से गांव तक तिरंगा यात्रा निकाल दिया यह संदेश, पदाधिकारी बोले- सभी फहराएं झंडा

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!