खबरेंदेवरिया

देवरिया : सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी और कमलेश पासवान ने लाभार्थियों को किया सम्मानित, जानें क्या कहा

Deoria News : केंद्र की नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर 8 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण अभियान के रिपोर्ट टू नेशन कार्यक्रम के तहत जिला पंचायत सभागार में 8 साल की उपलब्धियों के पुस्तक का विमोचन तथा केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों का अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया।

एकता की भावना को बढ़ा रही है मोदी सरकार : सांसद

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये देवरिया के सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी (Dr Ramapati Ram Tripathi) ने कहा कि शांति और सद्भावना को बढ़ाते हुये 8 सालों में मोदी सरकार एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना के साथ अनेकता में एकता की भावना को बढ़ा रही है। मोदी सरकार ने इन वर्षों में दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत शुरू की। दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे तेज और सबसे पहला डिजिटल टीकाकरण देश में चलाया गया।

जिलाध्यक्ष ने की अध्यक्षता

बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान ने कहा कि मोदी सरकार ने 8 वर्षों में फिट इंडिया, खेलो इंडिया के माध्यम से खेल संस्कृति को बढ़ावा देकर ग्रामीण खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का काम किया। मोदी सरकार ने 5 वर्षों में देश और समाज के हित में वो सारे काम किये, जो पहले की गैर भाजपा सरकारों ने नहीं किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने तथा संचालन रिपोर्ट टू नेशन कार्यक्रम के संयोजक अजय शाही ने किया।

ये रहे मौजूद

इस दौरान जिला प्रभारी सुनील गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष मारकंडेय शाही, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दूबे, बलराम उपाध्याय, अजय कुमार दूबे, संजय सिंह एडवोकेट, श्री निवास मणि, रविन्द्र किशोर कौशल, रामाज्ञा चौहान, हेमन्त मिश्रा, शिवकुमार राजभर, महेश मणि, राजेन्द्र मल्ल, अम्बिकेश पाण्डेय, प्रेम अग्रवाल, दिनेश तिवारी, सीपी सिंह, कृष्णानाथ राय, भूपेन्द्र सिंह, अखिलेश त्रिपाठी, मारकंडेय गिरी, तेजबहादुर पाल, उग्रसेन राव, राजेश मिश्रा, पवन मिश्रा, रवि पाल, राजू गोंड़, प्रवीण मल्ल, सीमा जायसवाल, ममता शाह, बबिता चौहान, रामदास मिश्रा और अभिषेक राय आदि मौजूद रहे।

इन लाभर्थियों का हुआ सम्मान –

उज्जवला योजना-दिलीप चौहान

उजाला योजना-संतोष बरनवाल

प्रधानमंत्री आवास योजना-केशवंती देवी

सौभाग्य योजना-अनिरुद्ध सिंह

आयुष्मान योजना-लक्ष्मण जायसवाल

हर घर नल योजना-राजू जायसवाल

गरीब कल्याण योजना-चंद्रिका प्रसाद

जन धन योजना-अंजनी देवी

मुद्रा योजना-सौरभ बरनवाल

किसान सम्मान योजना-दुष्यंत राव

Related posts

Dhanteras 2022 : धनतेरस पर मानव स्थली पब्लिक स्कूल में हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं, विजेता टीमों को मिला पुरस्कार

Sunil Kumar Rai

यूपी में बंदियों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगा ट्रायल ! कारागार प्रशासन ने सीएम योगी के समक्ष रखा प्रस्ताव

Harindra Kumar Rai

Deoria News : नर्तकी के प्यार में पागल सिरफिरे ने की आर्केस्ट्रा संचालक की हत्या, 2 गिरफ्तार

Abhishek Kumar Rai

Supertech Twin Towers : ताश के पत्तों की तरह भरभराई भ्रष्टाचार की इमारत, सुपरटेक बिल्डर ने बार-बार नक्शे में किया संशोधन, पढ़ें ट्विन टावर प्रोजेक्ट से जुड़े घटनाक्रम

Sunil Kumar Rai

Tablet & Smartphone distribution : प्रदेश के 68 लाख युवाओं को दिसंबर से टैबलेट और स्मार्टफोन देगी योगी सरकार, इन छात्रों को नहीं मिलेगा

Harindra Kumar Rai

Deoria News : देवरिया पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के 15000 रुपये के इनामी को किया गिरफ्तार, लंबे वक्त से था फरार

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!