खबरेंपूर्वांचल

कुशीनगर में जलकर एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत : माघी मठिया गांव में आग ने मचाया तांडव

Kushinagar News : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में आग लगने से एक ही परिवार के 5 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि कुछ गंभीर रूप से झुलसे लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस भयावह हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अफसर मौके पर मौजूद हैं। राहत बचाव कार्य जारी है।

घटना कुशीनगर जिले के पडरौना तहसील के माघी मठिया गांव की है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को माघी मठिया गांव में एक घर में अचानक आग लग गई, इससे घर के अंदर मौजूद 5 लोगों की जलकर मौत हो गई। विकराल आग ने अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कई अन्य लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस भयावह हादसे की जानकारी मिलते ही कुशीनगर के जिलाधिकारी रमेश रंजन आईएएस और पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से पुलिस और अन्य टीमें राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं। डीएम रमेश रंजन ने बताया कि तहसील पडरौना के माघी मठिया गांव में आगजनी की घटना की जानकारी मिलते ही वह पुलिस अधीक्षक के साथ मौके पर पहुंचे। वहां सभी आवश्यक चिकित्सकिय व अन्य सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

इस भयावह हादसे में अब तक एक ही परिवार के 5 लोगों के जलकर मरने की जानकारी ग्रामीणों ने दी। खबर लिखे जाने तक आग से जलकर 7 लोगों के मरने की सूचना है। हालांकि जिला प्रशासन की तरफ से अभी कोई आधिकारिक संख्या नहीं बताई गई है। गांव में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सभी अफसर डेरा डाले हुए हैं। जरूरतमंदों को तुरंत चिकित्सकीय सेवा उपलब्ध कराई जा रही है।

इस वीभत्स घटना के बाद पूरे गांव में मातम मचा हुआ है। एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से हर कोई सदमे में है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। लोग गंभीर रूप से झुलसे अन्य ग्रामीणों के स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। आग कैसे लगी, इस बारे में अभी जिला प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Related posts

कल्याण सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, राममंदिर में उनके योगदान को ऐसे किया याद

Rajeev Singh

कुशीनगर : तमकुहीराज सीट पर बिगड़ेगा कांग्रेस का समीकरण! बसपा ने संजय गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : भाजपा सलेमपुर मण्डल को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने किया सम्मानित, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने दी बधाई

Sunil Kumar Rai

देवरिया में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती : एनसीसी कैडेट्स ने निकाला मार्च, राष्ट्रीय एकता की ली शपथ

Abhishek Kumar Rai

प्रोजेक्ट पूरा होने में देरी से बढ़ रही लागत : रेलवे की 119 परियोजनाओं में विलंब से 64 फीसदी ज्यादा भुगतान करना होगा, पढ़ें रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai

खुशखबरी : 7 और 9 जून को देवरिया में आयोजित होगा रोजगार मेला, जानें पात्रता की शर्तें

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!