खबरेंदेवरिया

Deoria News : देवरिया के परिषदीय स्कूलों में लक्ष्य से ज्यादा बच्चों का हुआ नामांकन, देखें ब्लाकवार लिस्ट

Deoria News : बेसिक स्कूलों के कायाकल्प की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की योजना और देवरिया जिला प्रशासन की मेहनत के शानदार परिणाम मिले हैं। स्कूल चलो अभियान के तहत इस सत्र में जनपद के परिषदीय विद्यालयों में लक्ष्य से ज्यादा बच्चों का नामांकन हुआ है।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। हालांकि जनपद के स्कूलों को स्तरीय बनाने के लिए पूर्व डीएम आशुतोष निरंजन (Ashutosh Niranjan IAS) ने भी पूरा जोर लगाया।

विद्यालय मॉडल बनेंगे

सीएम योगी के आदेश पर जनपद के विद्यालयों का कायाकल्प हो रहा है। स्मार्ट क्लास संचालित हो रही हैं। हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। जिले में 2120 परिषदीय विद्यालय हैं। इसमें से 2011 परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प हो गया है। जिलाधिकारी समेत जनपद के अन्य अधिकारियों ने विद्यालयों को स्तरीय बनाने के लिए गोद लिया है। उनके प्रयास से विद्यालय मॉडल बनेंगे।

52 हजार छात्रों का नामांकन हुआ

खास बात यह है कि बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में इस बार लक्ष्य से ज्यादा छात्रों का नामांकन किया गया है। 2021-22 में परिषदीय विद्यालयों में 229931 छात्र थे। इस साल 48406 और बच्चों के नामांकन का लक्ष्य रखा गया था। जानकारी के मुताबिक अब तक जिले में 52115 छात्रों का नामांकन हो चुका है। यह तय लक्ष्य से अधिक है।

इन ब्लॉक में हुआ इतना दाखिला –

  • देवरिया सदर में – 4449
  • देसही देवरिया में – 2419
  • गौरी बाजार में – 4537
  • लार में – 2601
  • नगर क्षेत्र में – 923
  • पथरदेवा में – 3322
  • रामपुर कारखाना में – 3175
  • रुद्रपुर में – 3181
  • सलेमपुर में – 3878
  • तरकुलवा में – 2487
  • बैतालपुर में – 3838
  • बनकटा में – 3040
  • बरहज में – 3012
  • भागलपुर में – 2465
  • भलुअनी में – 3552
  • भटनी – 2399 और
  • भाटपार रानी में – 2837 छात्रों का नया नामांकन हुआ है।

तय लक्ष्य से ज्यादा हुआ

देवरिया के बीएसए संतोष कुमार राय ने इसके लिए विभाग के कर्मचारियों को धन्यवाद दिया है। हालांकि उन्होंने बताया कि अब तक नई पुस्तकें जिले में नहीं पहुंची हैं। इसलिए पुरानी किताबों से ही काम चलाया जा रहा है। शिक्षकों व अधिकारियों की मेहनत से छात्रों का नामांकन तय लक्ष्य से ज्यादा हुआ है।

Related posts

नशामुक्त भारत अभियान : डीएम ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ कराई प्रतिज्ञा, लोगों से की यह अपील

Abhishek Kumar Rai

देवरिया के छात्र पहली बार टेलिस्कोप से देखेंगे चंद्रमा के गड्ढे और शनि के छल्ले : डीएम दिव्या मित्तल की पहल पर आयोजित होगा विशेष कार्यक्रम

Satyendra Kr Vishwakarma

Police Smriti Diwas 2022 : सीएम योगी ने भगवद् गीता के इस श्लोक से जवानों का बढ़ाया हौसला, दी ये सौगात

Rajeev Singh

यूपी : एक प्लेटफॉर्म पर मिलेगी राज्य के मंदिरों की जानकारी, पर्यटन मित्र संभालेंगे ये बड़ी जिम्मेदारी

Abhishek Kumar Rai

समय से पूरा होगा मोहन सेतु का निर्माण कार्य : डीएम अखंड प्रताप सिंह ने लिया जायजा, दी ये जानकारी

Rajeev Singh

7 दिसंबर को होगा चुनाव अधिकारियों का प्रशिक्षण : सीडीओ ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!