उत्तर प्रदेशखबरें

मार्च तक तैयार होगा गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन : प्रयागराज को जोड़ने वाले हाईवे होंगे 6 लेन, सीएम योगी ने दिए ये आदेश

GOrakhpur News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल सेवानिवृत्त (डॉ) वीके सिंह ने बीते दिन गोरखपुर में उत्तर प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की सड़क निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन को मार्च, 2024 तक पूर्ण किया जाए। साथ ही, सड़क की गुणवत्ता की भी जांच करायी जाए। उन्हांने सहजनवां में लगने वाले जाम एवं दुर्घटनाओं के दृष्टिगत गोरखपुर-लखनऊ 4-लेन पर सहजनवां में ओवरब्रिज का निर्माण कराने को कहा।

सीएम ने जनपद प्रयागराज को जोड़ने वाली सड़कों को वर्ष, 2024 के अन्त तक पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि वर्ष 2025 में जनपद प्रयागराज में महाकुम्भ का आयोजन होना है, इसलिए कार्य को तेजी से कराया जाए। वर्तमान में हाईवे की क्षमता का विस्तार होना चाहिए। 04-लेन हाईवे को 06-लेन हाईवे बनाया जाए। हाईवे पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाये जाएं। साथ ही, आमजन की सुविधा के लिये शौचालय आदि जन सुविधाओं की भी अच्छी व्यवस्था की जाए। जनपद प्रयागराज में शंकर मंडपम मंदिर से त्रिवेणी तक रोप-वे बनाने की कार्ययोजना को तेजी से आगे बढ़ाया जाए।

उन्होंने कहा कि जमीन के मामलों को जिलाधिकारी प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराएं। एनएचएआई अधिकारी प्रदेश में सड़क निर्माण परियोजनाओं को तेजी से पूरा कराएं। जनपद अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में एनएचएआई की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनवरी, 2024 में भगवान श्रीरामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। इसके बाद देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कई गुना बढ़ोत्तरी होगी। इसे देखते हुए जनपद अयोध्या की परियोजनाओं में और तेजी लाने की आवश्यकता है।

बैठक में मुख्यमंत्री ने गोरखपुर-वाराणसी, सोनौली-गोरखपुर और गोरखपुर नार्थ ईस्ट बाईपास की समीक्षा की। उन्होंने लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, मथुरा, आगरा, बरेली, मेरठ में चल रही एनएचएआई की परियोजनाओं को तीव्र से करने के निर्देश दिए। एनएचएआई की तरफ से बताई गई कुछ परेशानियों को मुख्यमंत्री ने तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिये।

सीएम को एनएचएआई के चेयरमैन संतोष यादव ने प्रदेश में चल रही परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। जनपद मऊ, महराजगंज, गाजीपुर, बलिया, चन्दौली, रायबरेली तथा प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी इस बैठक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण तथा प्रमख सचिव लोक निर्माण श्री अजय चौहान सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दीपोत्सव पर अयोध्या में जलेंगे 24 लाख दीये : 47 घाटों पर आसमान को जमीन पर उतारेंगे 25000 वॉलेंटियर्स

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : छोटी गंडक में युवक का शव मिलने से सनसनी, लोगों ने बाहर निकाला

Sunil Kumar Rai

पशुपालन योजनाओं में स्वरोजगार के असीमित अवसर : ऐसे उठाएं लाभ, जिलाधिकारी ने दी पूरी जानकारी

Satyendra Kr Vishwakarma

केजीबीवी की छात्राओं को बेहतर करियर चुनने में मदद करेगी योगी गवर्मेंट : महानिदेशक विजय किरण आनंद ने जारी की गाइडलाइंस

Shweta Sharma

‘यूपी में राष्ट्रपति शासन लगाकर सत्ता छीनना चाहती थी कांग्रेस’ : मायावती ने राहुल गांधी को दिया जवाब

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में शासकीय धन की बंदरबांट : 8 कमरे के बजाय बने 4, पार्क बनाने में भी हुआ खेल, डीएम के एक्शन से मचा हड़कंप

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!