खबरेंपूर्वांचल

गीडा में 253 भूखंडों के आवंटन के लिए शीघ्र शुरू होगा आवेदन : निवेशकों को मिलेंगे मनचाहे साइज के प्लॉट

Gorakhpur News : उद्योग स्थापना के लिहाज से समृद्ध हो रहा गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण- गीडा (Gorakhpur Industrial Development Authority- GIDA) आने वाले समय में नए उद्योगों की रोशनी से जगमगाएगा।

निवेशकों को उनकी जरूरत व पसंद के मुताबिक भूखंड उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध गीडा प्रशासन 253 औद्योगिक भूखंडों के आवंटन के लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इन नए भूखंडों के आवंटन के बाद प्लास्टिक पार्क व गारमेंट पार्क गुलजार हो जाएगा। सामान्य उद्योगों की भी लंबी श्रृंखला तैयार होगी।

कानून व्यवस्था की सुदृढ़ता और योगी सरकार की प्रोत्साहन पूर्ण, उद्योगपरक पारदर्शी नीतियों से बीते छह साल से गीडा भी नोएडा की तरह निवेशकों के लिए पसंदीदा स्थल बन चुका है। फरवरी में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में गीडा को केंद्र में रखकर गोरखपुर को मिले 1.71 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव इसकी तस्दीक करते हैं।

निवेशकों को उनकी जरूरत के आकार के भूखंड मिल सकें, इसके लिए गीडा प्रशासन मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप लगातार अपना लैंड बैंक भी समृद्ध कर रहा है। साथ ही उद्यमियों को भूखंड देने और उनके भूखंड को इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से जोड़ने की प्रक्रिया को भी तेजी से बढ़ा रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के साथ गीडा जल्द ही प्लास्टिक पार्क, रेडीमेड गारमेंट पार्क समेत अन्य सेक्टर में कुल मिलाकर 253 भूखंड आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।

प्लास्टिक पार्क योजना में आवंटित होंगे 92 भूखंड
गीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पवन अग्रवाल के मुताबिक नए भूखंड आवंटन प्रक्रिया से प्लास्टिक पार्क परियोजना तेजी से आकार लेती नजर आएगी। सेक्टर 28 स्थित प्लास्टिक पार्क में कुल 218859 वर्गमीटर क्षेत्रफल में 92 भूखंड आवंटित किए जाएंगे। ये भूखंड 594 से 20764 वर्गमीटर तक की साइज के हैं। इनमें 1000 वर्गमीटर तक के 42, 1001 से 4000 वर्गमीटर तक 42, 4001 से 20000 वर्गमीटर तक के 5 तथा 20001 वर्गमीटर से अधिक के 3 प्लॉट के लिए उद्यमी/ निवेशक आवेदन कर सकेंगे।

गारमेंट उद्योग के लिए 41 भूखंड
गीडा सेक्टर 26 (गारमेंट पार्क) में कुल 28340 वर्गमीटर क्षेत्रफल में नए 41 भूखंड आवंटित किए जाएंगे। ये भूखंड 510 से 1000 वर्गमीटर तक के आकार के हैं।

सामान्य उद्योग के लिए 120 भूखंड
गीडा की तरफ से जिन नए भूखंडों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाने हैं, उनमें से 120 सामान्य उद्योग के लिए होंगे। कुल चार सेक्टर में स्थित इन भूखंडों का कुल क्षेत्रफल 479053.83 वर्गमीटर है।

उद्यमी व निवेशक सेक्टर 13 में 600 से 42284.20 वर्गमीटर तक के 26, सेक्टर 15 में 759 से 15500 वर्गमीटर तक के 18, सेक्टर 26 में 3996 से 17514 वर्गमीटर तक के 12 तथा सेक्टर 27 में 541 से 62952.70 वर्गमीटर तक के 64 भूखंडों में से अपनी जरूरत के अनुसार आवेदन प्रक्रिया से जुड़ सकते हैं।

इन सभी भूखंडों को साइज के आईने में देखें तो 1000 वर्गमीटर तक के 35, 1001 से 4000 वर्गमीटर तक के 64, 4001 से 20000 वर्गमीटर तक के 17 तथा 20001 वर्गमीटर से अधिक के 4 भूखंड उपलब्ध होंगे।

“मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप गीडा को उत्कृष्ट औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्राप्त निवेश प्रस्तावों को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में अमलीजामा पहनाने की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए गीडा को 12500 करोड़ रुपये का लक्ष्य मिला है। अभी तक करीब दो तिहाई का लक्ष्य हासिल हो चुका है। नए भूखंडों के आवंटन से गीडा लक्ष्य से भी आगे की उपलब्धि हासिल करता नजर आएगा। छोटे, मझोले और बड़े, हर निवेशक- उद्यमी की आवश्यकता के अनुरूप भूखंड विकसित किए गए हैं।”
– पवन अग्रवाल, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, गीडा

Related posts

एक्शन में डीएम : एक साल में ही औद्यानिक तकनीकी प्रसार केंद्र की दीवारों में आईं दरारें, जिलाधिकारी की चेतावनी- कोई भी दोषी बचेगा नहीं

Sunil Kumar Rai

Deoria news : राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने लोगों की समस्याओं पर लिया एक्शन, कहा-हर पात्र को मिल रहा योजनाओं का लाभ

Abhishek Kumar Rai

अच्छी खबर : शिक्षा परफॉर्मेंस रैंकिंग में यूपी पहले पायदान पर पहुंचा, जानें क्या बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

Abhishek Kumar Rai

बड़ी खबर : देवरिया में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने दी ये जानकारी

Sunil Kumar Rai

BREAKING : देवरिया में शख्स की गला रेत कर निर्मम हत्या, शव मिलने से इलाके में सनसनी

Sunil Kumar Rai

30 जून तक शेष 91 हजार गांवों की घरौनी होगी तैयार : सीएम योगी ने दिए तेजी लाने के आदेश

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!