खबरेंदेवरिया

जिलाधिकारी ने दृष्टिबाधित निवासी को दी स्मार्ट छड़ी : लाभार्थी ने ऐसे दिया धन्यवाद

Deoria News : जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने आज जनता दर्शन में शत-प्रतिशत दृष्टिबाधित व्यक्ति को स्मार्ट छड़ी उपलब्ध कराकर उसके जीवन की राह आसान बनाने की कोशिश की। जिलाधिकारी ने जिस सहृदयता एवं तत्परता के साथ दृष्टिबाधित दिव्यांग की सहायता की उसकी चर्चा हर कोई कर रहा है।

ग्राम पंचायत भलुअनी अंबेडकर नगर, वार्ड संख्या-1 निवासी खोखा पुत्र स्वर्गीय नागेश्वर आज अपनी समस्या के निस्तारण के लिए जनता दर्शन में जिलाधिकारी से मिले।

अपनी समस्या सुनाने के दौरान खोखा ने स्मार्ट छड़ी सुगम्य केन की चर्चा छेड़ी और बताया कि हाल ही में एलिम्को एवं जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों के लिए आयोजित सहवर्ती उपकरण वितरण कार्यक्रम में वह शामिल नहीं हो पाया था। खोखा ने जिलाधिकारी से स्मार्ट छड़ी दिलाने की गुजारिश की।

जिलाधिकारी ने तत्काल जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को फोन किया और एक सुगम्य केन मंगवाकर खोखा को दिया। डीएम ने खोखा को स्मार्ट छड़ी की कार्यप्रणाली के विषय में विस्तारपूर्वक समझाया।

उन्होंने बताया कि इस छड़ी में आधुनिक सेंसर लगे हैं, जो तीन मीटर के दायरे में आने वाले किसी भी बाधा अथवा व्यक्ति के सामने आने पर कंपन करने लगता है, जिससे दृष्टिबाधित व्यक्ति सतर्क हो जाता है।

जिलाधिकारी ने बताया कि मेक इन इंडिया के तहत पूर्णतया स्वदेशी तकनीकी से एलिम्को द्वारा विकसित छड़ी दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों की राह सुगम बनाने में प्रभावी सिद्ध होगी।

स्मार्ट छड़ी मिलने से अत्यंत प्रसन्न खोखा ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी ने अत्यंत तत्परता एवं सहृदयता से उसकी सहायता की है।

Related posts

योगी सरकार के विकास कार्यों पर लगी प्रदर्शनी : विधायक डॉ शलभ मणि ने किया उद्घाटन, गिनाईं उपलब्धियां

Sunil Kumar Rai

Chhath Puja 2022 : जानें छठ पूजा पर प्रशासन की तैयारी, सीडीओ ने सभी अफसरों को दिए निर्देश, लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

विदाई : 35 साल तक बेहतरीन सेवा देने के बाद रिटायर हुई INS सिंधुध्वज, जानें क्यों खास थी यह पनडुब्बी

Harindra Kumar Rai

संकट के समय लोगों की मदद सच्ची इंसानियत : सांसद रमापति राम त्रिपाठी

Abhishek Kumar Rai

Gorakhpur News : रालोद प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय का हुआ जोरदार स्वागत, पार्टी विस्तार की बनी रणनीति

Abhishek Kumar Rai

राहत : करोड़ों रुपये से होगा तटबंध का काम, धनराशि जारी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!