खबरेंदेवरिया

Deoria News : रुद्रपुर मोड़ से सोनूघाट तक हुआ तिरंगा रन का आयोजन, हजारों की संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा

-कृषि मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया तिरंगा रन को रवाना

-प्रत्येक जनपदवासी के दिल में है तिरंगा : डॉ रमापति राम त्रिपाठी

-हर घर तिरंगा बना जनांदोलन : डॉ शलभ मणि त्रिपाठी

Deoria News : आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को मेरा तिरंगा-मेरा अभिमान-मेरी पहचान देवरिया तिरंगा रन का आयोजन जिला प्रशासन की तरफ से किया गया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (Surya Pratap Shahi), सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी (Dr Ramapati Ram Tripathi MP), विधायक शलभ मणि त्रिपाठी (Shalabh Mani Tripathi MLA) एवं जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS) सहित जनपद के संभ्रांत लोगों ने प्रतिभाग कर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित तिरंगा रन को सफल बनाया।

हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

देशभक्ति के तरानों के बीच हाथ में तिरंगा थामे युवाओं ने देशभक्ति की अलख जगाई। तिरंगा रन को कृषि मंत्री कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने तिरंगा को राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि तिरंगा प्रत्येक नागरिक के स्वाभिमान को प्रकट करता है। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अत्यंत भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। ये अवसर स्वतंत्रता आंदोलन के अमर शहीदों के योगदान को याद करने एवं उनके जीवनी को आत्मसात करने का है।

तिरंगा रन को ऐतिहासिक करार दिया

सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा, इस तिरंगा रन ने साबित कर दिया कि प्रत्येक जनपदवासी के दिल में तिरंगा है। जन-जन में देशभक्ति का भाव है। विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने तिरंगा रन को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा एक महाअभियान बन चुका है। समस्त जनपदवासी अपने घरों पर तिरंगा लगाकर इस अभियान को सफल बनाने और राष्ट्र की एकरूपता तथा एकजुटता में अपनी महती भूमिका निभाने में जुटे हैं।

बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रतिभाग किया

तिरंगा रन रुद्रपुर मोड़ से प्रारंभ होकर सोनूघाट तक पहुंची, जहां इसकी अगवानी रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया (Surendra Chaurasia MLA) ने की। तिरंगा रन में बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रतिभाग किया। हाथों में तिरंगा थामे युवाओं ने मनोहारी दृश्य का निर्माण किया। तिरंगा रन में प्रतिभाग करने वालों पर पुष्प वर्षा कर लोगों ने अभिनन्दन किया।

बेहतर करने का प्रयास करना चाहिए

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ये अवसर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले अमर बलिदानियों को याद करने का है। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश के लिए और बेहतर करने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपद का तिरंगा गीत भी लॉन्च किया। गीत के बोल हैं हर घर तिरंगा लहराए हर मन तिरंगा लहराए। इस गीत को संगीत निर्देशक सोमित शर्मा ने कंपोज किया व आवाज दी है।

इन्होंने लिया हिस्सा

तिरंगा रन में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी अमृत लाल बिंद, एडीएम (प्रशासन) कुँवर पंकज, एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सौरभ सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कांत राय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चन्द्र नाथ, तहसीलदार आनन्द नायक, सत्येन्द्र मणि त्रिपाठी, पूर्व उपाध्यक्ष गन्ना अनुसंधान संस्थान  नीरज शाही, प्रमोद शाही, अंबिकेश पांडेय, डॉ राधेश्याम शुक्ला, डॉ गंगा शरण पांडेय, संजय मिश्रा, अभिलाषा मिश्र, योगिता त्रिपाठी, संजय सिंह, शैलेश सिंह, आशुतोष मिश्र, विवेक मिश्र सहित विभिन्न लोग शामिल हुए।

Related posts

Deoria News : 3 दिन कैंप लगा कर होगा श्रमिकों का पंजीकरण, साथ लाने होंगे ये पेपर

Satyendra Kr Vishwakarma

मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने की वृहद वृक्षारोपण-2023 की समीक्षा : अधिकारियों को दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने रामपुर बुजुर्ग में बन रहे अमृत सरोवर का किया निरीक्षण, बीडीओ को दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

‘यूपी में राष्ट्रपति शासन लगाकर सत्ता छीनना चाहती थी कांग्रेस’ : मायावती ने राहुल गांधी को दिया जवाब

Abhishek Kumar Rai

Birsa Munda Jayanti : भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाया जनजातीय गौरव दिवस, महान क्रांतिकारी को दी श्रद्धांजलि

Rajeev Singh

BIG NEWS : अमृत सरोवर के निर्माण में मटेरियल की क्वालिटी पर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह नाराज, दी चेतावनी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!