खबरेंदेवरिया

गायत्री मंत्र से गुंजायमान हुआ वातावरण : देवरिया में नौ कुंडीय महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने दी आहुति, 51 देवालयों में जले दीप

Deoria News : सलेमपुर विकास खण्ड के घुसरी मिश्र गांव में स्थित गायत्री शक्तिपीठ में प्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर शुक्रवार को नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी। शाम को वृहद् दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में गायत्री शक्तिपीठ घुसरी मिश्र में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में मुख्य आचार्य पंडित दरोगा मिश्र ने मंत्रोच्चारण कर हवन पूजन कराया। यज्ञ मंडप में मुख्य यजमान बीडी मिश्र, विमल मिश्र, कमल प्रसाद, चंद्रशेखर मिश्र, डॉ.अरविन्द पांडेय, रामनयन कुशवाहा, प्रियवंदा मिश्र, कामेश्वर मिश्र, डॉ राकेश तिवारी सहित विभिन्न श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से कलश पूजन, दीपक पूजन, गायत्री माता, गुरुदेव और माताजी की पूजा अर्चना की।

इसके बाद गायत्री यज्ञ प्रारंभ हुआ। नौ कुंडों पर बैठे लोगों ने मंत्रोच्चारण सुन उसके अनुसार अग्नि कुंड में आहुतियां दी। बीडी मिश्र ने देवोत्थानी एकादशी के महात्म्य को लोगों को बताया। आचार्य पंडित दरोगा मिश्र ने कहा कि सम्पूर्ण अस्तित्व की चेतना ही गायत्री है। गायत्री मंत्र के जाप से कोई भी व्यक्ति मां गायत्री का कृपा पात्र बन सकता है। मां गायत्री की आराधना से हमारी बुद्धि सन्मार्ग में प्रेरित होती है। इसके बाद सामूहिक शांति पाठ करवाकर श्रद्धालुओं को पंगत प्रसादी करवाई गई। सायंकाल वृहद् दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित हुआ।

एक साथ 51 नगरों व गांवों के देवालयों व घरों में दीप प्रज्जवलित कर उसकी श्रृंखला बनाई गई। महायज्ञ में मुख्य रूप से रवि तिवारी, ज्ञान प्रकाश मिश्र, निहाल यादव, मीना मिश्र, हेमंती देवी, शांति देवी आदि मौजूद रहे।

Related posts

आधार वेरीफिकेशन : अभियान में तेजी लाने के लिए डीएम ने तय की जिम्मेदारी, गांवों और नगरों के लिए बना अलग प्लान, पेंशनर ऐसे कराएं प्रमाणीकरण

Abhishek Kumar Rai

यूपी के 1.91 करोड़ छात्रों को तोहफा : सीएम योगी ने अभिभावकों के खाते में फंड ट्रांसफर किया, इस काम में होगा इस्तेमाल

Harindra Kumar Rai

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत : पदाधिकारी ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह, निकाय चुनाव की बनी रणनीति

Abhishek Kumar Rai

देवरिया के स्वास्थ्य केंद्रों पर चलेगी आरोग्य पाठशाला : एक्सपर्ट बताएंगे स्वस्थ रहने के टिप्स

Rajeev Singh

गोरखपुर में 200 करोड़ से बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : 6 औद्योगिक मैन्यूफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स विकसित करेगी योगी सरकार

Laxmi Srivastava

स्मार्ट स्कूल-स्मार्ट ब्लॉक से यूपी के विद्यालय बन रहे आधुनिक : सीएम योगी ने किया अभियान का शुभारंभ, सांसद रवि किशन ने ऐसे दिया धन्यवाद

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!