खबरेंदेवरिया

Deoria News : 3 दिन कैंप लगा कर होगा श्रमिकों का पंजीकरण, साथ लाने होंगे ये पेपर

Deoria News : श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह ने बताया है कि निर्माणाधीन भवनों एवं इसके इतर लेबर अड्डों पर उपस्थित श्रमिकों को प्राथमिकता के आधार पर प्रोत्साहित करते हुए जन सेवा केन्द्र के माध्यम से पंजीयन कराने के लिए प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में कैम्प लगाए जायेंगे।

ड्यूटी लगाई गई है

उन्होंने बताया है कि 3, 6 व 7 अक्टूबर को कैंप आयोजित किया जायेगा। इसमें कार्यालय के कार्मिकों को श्रमिक पंजीयन, नवीनीकरण एवं श्रमिक हितार्थ संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए ड्यूटी लगायी जाती है। कैंप में सहज जन सेवा केन्द्र वाले भी रहेंगे।

ये लेकर आएं श्रमिक

इसी के क्रम में उन्होंने सभी निर्माण श्रमिकों को अवगत कराया है कि वे 01 पासपोर्ट साइज फोटो, विगत 01 वर्ष में कम से कम 90 दिन का कार्य करने का नियोजन प्रमाण पत्र, श्रमिक तथा उसके परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड व श्रमिक का सिंगल बैंक खाता पासबुक और 40 रुपये पंजीयन व अंशदान शुल्क के साथ प्रातः 8:00 बजे से 11:00 बजे तक कैम्प में पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन करायें।

3 अक्तूबर, सोमवार को लेबर अड्डा हनुमान मंदिर चौक देवरिया में विजय कुमार मिश्र तथा इसी तिथि को लेबर अड्डा कसया ढाला में रामबाबू प्रसाद की ड्यूटी लगाई गई है।

इसी प्रकार 6 अक्तूबर, गुरुवार को लेबर अड्डा चकियवा चौराहा पर शैलेश सिंह पटेल तथा 6 अक्टूबर को ही लेबर अड्डा चटनी गढही में अश्वनी सिंह की ड्यूटी लगाई गई है।

7 अक्तूबर, शुक्रवार को लेबर अड्डा कठिनइयां मोड़ में सुधाकर पांडेय तथा लेबर अड्डा सोंदा देवरिया में दिलीप कुमार यादव की ड्यूटी लगाई गई है।

ये सभी कर्मचारी सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक अपने निर्धारित लेबर अड्डों पर अपने कार्यों का निर्वहन करेंगे।

Related posts

UP Cabinet Decision : यूपी कैबिनेट ने धान क्रय नीति का किया निर्धारण, रजिस्ट्रेशन की ऑनलाइन प्रक्रिया अनिवार्य, जानें और क्या बदला

Sunil Kumar Rai

पिडरा पुल से जल्द शुरू होगा यातायात : डीएम और एसपी ने देखा गोर्रा नदी का रौद्र रूप, मूर्ति विसर्जन स्थलों का लिया जायजा

Sunil Kumar Rai

रोजगार मेले में मिलेंगी बंपर नौकरियां : 100 से ज्यादा कंपनियां करेंगी भर्ती, जानें प्रक्रिया

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी : 4 राष्ट्रीय लोक अदालतों में सुलझाए जाएंगे लाखों विवाद, कैलेंडर हुआ जारी, जानें पूरा कार्यक्रम

Abhishek Kumar Rai

यूपी में जल्द जारी होगी ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी : सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से किया ये वादा

Rajeev Singh

UP Election 2022 : सीएम योगी ने अखिलेश यादव को बताया विभाजनकारी, पूर्व मुख्यमंत्री के इस बयान पर बरसे

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!