खबरेंदेवरिया

देवरिया : रेड क्रॉस सोसाइटी ने लोगों तक पहुंचाई मदद, इन इलाकों में बांटे कंबल

Deoria News : इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया में लगातार जरूरतमंदों की मदद कर रही है। संस्था की तरफ से जाड़े में चलाए जा रहे कंबल वितरण अभियान के तहत गुरुवार, 6 जनवरी को देवरिया में गायत्री मंदिर के पास सड़क पर गुजर-बसर करने वाली महिलाओं और कंचनपुर, कोनवलिया, डुमरी गांवों में दर्जनों जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया।

इस अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया के सचिव अखिलेंद्र शाही, आजीवन सदस्य परमेश्वर पटेल, अरविंद सिंह, संजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संस्था ने भलुअनी तहसील में डेढ़ दर्जन जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया। भलुअनी में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश के मैनेजिंग कमिटी के सदस्य विनोद तिवारी अन्य सदस्यों के साथ उपस्थित रहे।

डीएम ने वितरित किया

इससे पहले बुधवार की रात भी संस्था के सदस्यों ने जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन (DM Ashutosh Niranjan IAS) के साथ जरूरतमंदों और बेसहारा लोगों को मदद उपलब्ध कराई। रेड क्रॉस सोसायटी पूरे देश में 1100 से ज्यादा ब्रांच के जरिए जरूरतमंद लोगों और परिवारों तक सुविधाएं पहुंचा रही है। डीएम आशुतोष निरंजन और रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों ने जिले की सड़क-चौराहों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन जाकर ठंड से जूझ रहे लोगों को कंबल वितरित किया। जिलाधिकारी ने इस नेक कार्य के लिए संस्था का धन्यवाद दिया।

Related posts

Video : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा, बोले – झंडा फहरा कर सभी शहीदों को दें सच्ची श्रद्धांजलि

Sunil Kumar Rai

योगी सरकार के 6 साल में कितना बदला देवरिया ! प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह ने पेश किए आंकड़ें, पढ़ें

Swapnil Yadav

यूपी : मेरिट के आधार पर होगा जन शिकायतों का निस्तारण, सीएम ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

Shinzo Abe Death : स्टील कंपनी में काम करने से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक का सफर, ऐसा रहा शिंजो आबे का जीवन

Sunil Kumar Rai

महिला अपराधों के निस्तारण में यूपी अव्वल : इन राज्यों को पछाड़ा, सीएम योगी ने गृह विभाग की थपथपाई पीठ

Rajeev Singh

त्योहारों से पहले सीएम योगी की सख्ती : बकरीद और कांवड यात्रा की गाइडलाइन की जारी, कड़ाई से पालन का दिया आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!