खबरेंदेवरिया

दु:खद खबर : देवरिया में बिजली गिरने से दो साल के मासूम की मौत, पूरा गांव गम में डूबा

Deoria news : देवरिया में आकाशीय बिजली गिरने से मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। अब गुरुवार को एक दुखद हादसे में बिजली की चपेट में आने से एक मासूम की मौत हो गई। हालांकि परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी और शव को लेकर वापस पैतृक निवास चले गए। लेकिन जिसने भी यह घटना सुनी, वह अपने आंसू नहीं रोक पाया।

रिश्तेदार के यहां आए थे
जानकारी के मुताबिक रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र (Rampur Karkhana Thana) के मठिया गांव के रहने वाले संदीप चौहान के कुछ रिश्तेदार बिहार के हैं। बिहार के ही रहने वाले उनके एक संबंधी मुकेश चौहान पत्नी नीतू और 2 साल के मासूम बेटे अभी चौहान के साथ मठिया गांव आए थे।

बिजली की चपेट में आ गया
लेकिन गुरुवार की सुबह दर्दनाक हादसे ने परिवार से सब कुछ छीन लिया। बीते दिन सुबह गांव में आकाशीय बिजली गिर पड़ी। संदीप चौहान का परिवार और रिश्तेदार घर के बाहर बरामदे में बैठ बातें कर रहा था। इसी दौरान अभी चौहान बिजली की चपेट में आ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

शव लेकर वापस चले गए
इससे घर में कोहराम मच गया। पूरा गांव इस दुखद हादसे पर शोक जताने संदीप चौहान के घर पहुंचने लगा। माता- पिता की करुण चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन रहा। इस दुखद घटना के बाद मंगेश और नीतू मासूम बेटे का शव लेकर पैतृक निवास बिहार चले गए। बताते चलें कि देवरिया जिले में बिजली गिरने की घटनाओं में बीते कुछ दिनों में ही कई लोगों की मौत हो चुकी है।

Related posts

DEORIA BREAKING : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने दो पंचायत सचिवों को सस्पेंड किया, जांच में गड़बड़ी मिलने पर हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai

टाइम टेबल से होगा निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण : 18 नवंबर को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट, जानें सभी जरूरी तिथियां

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : रामजानकी मार्ग के लिए देवरिया के 45 गांवों की भूमि अधिग्रहित होगी, सीमांकन की तैयारी शुरू

Abhishek Kumar Rai

सीडीओ ने पेयजल योजनाओं का जाना हाल: कार्यदायी संस्थाओं को दिया ये आदेश

Rajeev Singh

Association Election : दीपक गर्ग फिर चुने गए सिविटेक स्टेडिया के अध्यक्ष, जानें नई कार्यकारिणी

Sunil Kumar Rai

सम्पूर्ण समाधान दिवस : डीएम ने क्विक रिस्पॉन्स टीम गठित की, एसपी संकल्प शर्मा ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!