खबरेंदेवरिया

पिछड़े वर्ग के अधिकारों को लेकर कोई समझौता नहीं : सांसद रविंद्र कुशवाहा

Deoria News : सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा (Ravindra Kushwaha MP Salempur) ने उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के सम्बंध में उच्चम न्यायालय के आदेश पर प्रतिक्रिया दी। सांसद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अदालत के फैसले का स्वागत करती है। उन्होंने समता निवास पर कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा की नीति सबका साथ सबका विकास की है। भाजपा पिछड़े वर्ग का आरक्षण सुनिश्चित कराने के बाद ही नगर निकाय चुनाव कराएगी। पिछड़े वर्ग के अधिकारों को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

सलेमपुर सांसद ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक षड्यंत्र किया और उन्हीं के कार्यकर्ताओं ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर करके नगर निकाय आरक्षण को समाप्त करने की साजिश रची। समाजवादी पार्टी ने बिहार में बिना आरक्षण हुए चुनाव का विरोध क्यों नहीं किया? अखिलेश यादव की नीति अपने घरों तक सीमित है।

उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियां एक होकर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ चुकी हैं। लेकिन तब भी इनकी हार हुई। भारत को तोड़ने वाले आज भारत को जोड़ने की बात कह रहे हैं। लेकिन नरेंद्र मोदी के रूप में देश को पहली बार एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला, जिन्होंने जाति, परिवार और धर्म से ऊपर उठकर नीतियां और योजनाएं बनाईं, ताकि विकास में पीछे छूटे लोगों एवं समुदायों को ऊपर उठने का अवसर मिल सके।

भाजपा सरकार ने देश में किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से सालाना 6 हजार रुपये किसानों को दिए। इस योजना का सबसे ज्यादा लाभ सीमांत किसानों को मिला, जो पिछड़ा वर्ग समुदाय से आते हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा ने पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए बड़े स्तर पर काम किए हैं। साथ ही उन्हें समाज और सरकार व संगठन में भी महत्वपूर्ण स्थान दिलाया है। पिछड़े वर्ग का हित केवल भाजपा में ही सुरक्षित है।

उन्होंने कहा कि बसपा और सपा ने समाज के कई वर्गों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है, लेकिन जब उनके वोट का अहसान चुकाने का वक्त आया, तो दोनों ही दलों ने मुंह मोड़ लिया। केवल भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसने राजनीति में जो भी वायदा किया, उसे पूरा किया। इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स ने सांसद के पिछड़े वर्ग के अधिकारों को लेकर दिए बयान की सराहना की।

Related posts

बाजरे की खेती से किसानों की बल्ले-बल्ले : 800 करोड़ खर्च करेगा केंद्र, योगी सरकार ने भी बनाई कार्ययोजना

Sunil Kumar Rai

खास खबर : नई औद्योगिक नीति से निवेशकों को लुभाएगी योगी सरकार, 100 दिन में शुरू होगा ये खास मिशन

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 11 विक्रेताओं पर लाखों का जुर्माना : खाद्य पदार्थों में मिलावट पर कोर्ट ने सुनाया फैसला

Sunil Kumar Rai

बिना गुरु के ज्ञान प्राप्त करना सम्भव नहीं : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : 3 जुलाई को लगेगी विशेष लोक अदालत, सुलझाए जाएंगे ये मामले

Sunil Kumar Rai

देवरिया के दर्जनों गांवों में जल्द शुरू होगी वाटर सप्लाई : शासन से मिली स्वीकृति, प्रशासन ने तेज की कवायद

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!