खबरेंदेवरिया

Kisan Diwas 2022 : देवरिया में किसान मेले में कृषकों के लिए लगे स्टॉल, विभिन्न विभागों ने दिखाई प्रदर्शनी  

Deoria News : कृषि विभाग ने भारत भारतीय इंटर कॉलेज भरथुआ में पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर किसान मेला, सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के अंतर्गत जनपद स्तरीय किसान मेला /कृषक वैज्ञानिक संवाद तथा कृषि सूचना तंत्र योजना के अंतर्गत जनपद स्तरीय रवि उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इसमें प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर द्वारा ट्रैक्टर, कृषि सूचना तंत्र का, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग का ब्लॉक स्वास्थ्य मेला, गन्ना विकास विभाग, पशुपालन विभाग, भूमि संरक्षण इकाई, आयुष्मान अमृत शहद का स्टाल लगाया गया था। कृषि मेले में जनपद के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के लिए ईकेवाईसी, सोलर फोटोवोल्टिक बल्ब, प्राकृतिक खेती, उर्वरक नैनो यूरिया, किसान बीमा योजना के बारे में जानकारी दी गयी।

मुख्य अतिथि पंडित गिरीश चन्द्र तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों का हित सर्वोपरि है। आज किसान खुशहाल है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने पीएम के तौर पर कार्यकाल के दौरान किसानों के उत्‍थान और विकास के लिए अनेक अहम नीतियां बनाईं।

बाद में उनके यह प्रयास सफल भी हुए और किसानों के हालातों में काफी सुधार भी दिखा। उनकी कई योजनाओं को आज भी याद किया जाता है। चौधरी साहब का ऐसा मानना था कि ऐसे उद्योग सृजित होने चाहिए, जिनमें श्रम की मांग ज्यादा हो, जिससे अधिक लोगों को रोजगार मिल सके। वे रोजगार के पक्षधर रहे थे।

भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर कुशवाहा (MLA Bhatparrani Sabha Kunwar Kushwaha) ने कहा कि आज केंद्र और राज्य सरकार कृषकों को समृद्धिशाली बनाने के लिए अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। इसकी जगह पर विपक्षी पार्टियां किसानों को बहकाने का काम कर रही हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि किसान मेले का आयोजन एक ही स्थान पर किसानों को कृषि यंत्रों, पशुपालन तथा खेती-बाड़ी से जुड़ी हर जानकारी देने के लिए किया गया है। किसानों में आधुनिक खेती-बाड़ी की तकनीक के प्रचार-प्रसार का एक माध्यम यह किसान मेला है। इसीलिए राज्य सरकारें कृषि मेलों का आयोजन समय-समय पर करती हैं।

भाजपा नेता जयनाथ गुड्डन ने कहा कि हमें चौधरी चरण सिंह के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। चौधरी साहब ने सहकारी खेती का विरोध, कृषि कर्ज माफी, कृषि को आयकर से बाहर रखने, किसानों को जोत बही दिलाने, नहर पटरी पर चलने पर जुर्माना वसूलने का ब्रिटिश कानून खत्म करने, कृषि उपज की अंतरराज्यीय आवाजाही पर रोक हटाने और कपड़ा मिलों को 20 प्रतिशत कपड़ा गरीबों के लिए बनवाने जैसे शानदार काम किए।

कार्यक्रम का संचालन संतोष पटेल ने किया। इस अवसर पर एमएलसी प्रतिनिधि राजू मणि, जिला मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन मिश्र, कन्हैया लाल जायसवाल, अशोक पाण्डेय, रविन्दर किशोर कौशल, अमरेश सिंह बबलू, बिंदा कुशवाहा, बलबीर दादा, रामदास मिश्र, अजय दूबे वत्स, तेजपाल सोनू, हरिचरन कुशवाहा, बृजेश उपाध्याय, शेषनाथ आदि मौजूद रहे।

Related posts

दूसरे की सफलता से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय विकास में करें योगदान – डीएम

Sunil Kumar Rai

खुशखबरी : गाजियाबाद से गोरखपुर पहुंचना हुआ और आसान, केंद्र ने कानपुर ग्रीनफील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर को दी मंजूरी, पढ़ें पूरा प्रोजेक्ट

Sunil Kumar Rai

5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला प्रदेश यूपी : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की इन पंक्तियों से समझें सरकार की मंशा

Laxmi Srivastava

सीएम योगी ने एडवर्ब टेक्नोलॉजी की फैक्ट्री का किया लोकार्पण : बोले- 6 वर्ष के अंदर गौतमबुद्ध नगर के बारे में बदली धारणा

Satyendra Kr Vishwakarma

आयुर्वेद और ज्योतिष के अपने प्राचीनतम ज्ञान की अनदेखी से हम पिछड़े : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Harindra Kumar Rai

UP Election 2022 : विधानसभा चुनाव में माहौल बिगाड़ने वालों पर आयोग की पैनी नजर, की ये कार्रवाई

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!