खबरेंदेवरिया

Deoria News : आधार प्रमाणीकरण में ढिलाई पर सीडीओ ने दो अफसरों को दी चेतावनी, रोजाना 50 पेंशनर्स का वेरीफिकेशन करने का दिया आदेश

-सीडीओ ने की समस्त प्रकार के पेंशन में प्रगति की समीक्षा
-प्रगति कम पाए जाने पर दी चेतावनी

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने मंगलवार को गूगल मीट के माध्यम से समस्त प्रकार के पेंशन में प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पाया गया कि वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत आधार प्रमाणीकरण में विकास खण्ड बरहज, भागलपुर, रुद्रपुर एवं लार में आधार की प्रगति सबसे कम है।

50 पेंशनर्स का आधार प्रमाणीकरण कराएं
जहेन्द्र यादव सहयाक विकास अधिकारी (सक) बरहज एवं रुद्रपुर, मनोज सिंह सहायक विकास अधिकारी (स०क०) लार एवं भागलपुर को कठोर चेतावनी देते हुए समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी (स०क०) को प्रत्येक विकास खण्ड में प्रतिदिन कम से कम 50 पेंशनरों का आधार प्रमाणीकरण कराये जाने के लिए आदेशित किया।

आधार प्रमाणीकरण करा लें
साथ ही प्रगति से प्रत्येक दिवस जिला समाज कल्याण अधिकारी, कार्यालय को अवगत कराने के लिए निर्देशित किया गया। यह भी अपील किया गया कि लाभार्थी प्रत्येक दशा में अपना आधार प्रमाणीकरण करा लें।

2 दिन में निपटाएं
निराश्रित महिला पेंशन, विधवा पेंशन विधवा पेंशन योजनान्तर्गत विकास खण्ड बरहज, भाटपाररानी, एवं लार में खण्ड विकास अधिकारी के पोर्टल पर सबसे अधिक आवेदन पत्र लम्बित पाया गया। जिन्हें दो दिन के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिए गये।

सबसे अधिक आवेदन पत्र लम्बित पाए गए
कन्या सुमंगला योजना योजनान्तर्गत विकास खण्ड भटनी एवं सलेमपुर में खण्ड विकास अधिकारी के पोर्टल पर सबसे अधिक आवेदन पत्र लम्बित पाए गए। जिन्हें 2 दिन के अन्दर निस्तारित करने के निर्देश दिए गये।

Related posts

Deoria News : किसान सम्मान योजना प्रतियोगिता के लिए करें आवेदन, जानें किन कृषकों को मिलेगा मौका

Sunil Kumar Rai

Mission Shakti 4.0 Awards : डीएम, एसपी और अलका सिंह ने अच्छा कार्य करने वाली नारी शक्ति को किया सम्मानित, जानें किसे मिला सम्मान

Shweta Sharma

डीएम ने एसटीपी की भूमि का किया निरीक्षण : जल निगम के दो अफसरों का रोका वेतन, इस वजह से हुए नाराज

Rajeev Singh

सीडीओ ने 3 गांवों में जाना अमृत सरोवर निर्माण का हाल : हर जगह मिली गड़बड़ी, सचिव पर हुई कार्रवाई

Swapnil Yadav

देवरिया की रैंकिंग बिगाड़ रहे तीन अधिकारी : डीएम ने तीनों का वेतन रोका, प्रकरण के निस्तारण में मिले डिफाल्टर

Sunil Kumar Rai

देवरिया : 6 अगस्त को कैंप में बनेगा दिव्यांगजनों का प्रमाण पत्र और आईडी, कृत्रिम अंग के लिए किए जाएंगे चिन्हित

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!