खबरेंदेवरिया

अच्छी खबर : ककवल से दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली सड़क सुधरेगी, विधायक ने उठाया बीड़ा

Deoria News : देवरिया जनपद के गौरी बाजार – हाटा मार्ग पर स्थित ककवल चौराहे से दर्जनभर गांवों को जोड़ने वाली सड़क के पुनर्निर्माण की मांग तेज हुई है। देवरिया सदर सीट (Deoria Sadar) से भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के विधायक और सीएम योगी (Yogi Adityanath) के पूर्व मीडिया सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी (MLA Shalabh Mani Tripathi) ने इस सड़क के पुनर्निर्माण के लिए आश्वस्त किया है।

दर्जनों गांवों को जोड़ती है

क्षेत्र के रहने वाले अत्रिश राय ने इस खस्ताहाल रोड के बारे में शलभ मणि त्रिपाठी को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि ककवल से गुजरने वाली यह सड़क क्षेत्र के चरियांव बुजुर्ग, खैराबनुआ, पड़री, रसौली, मोहनमठ,   सोहसा, गुलहरिया, करौदी, सुरचक और पहाड़पुर आदि गावों  को जोड़ती है। रोजाना इस मार्ग से बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं। लेकिन यह सड़क पूरी तरह खराब हो चुकी है। इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

जानकारी भेजी गई है

अत्रिश की मांग पर शलभ मणि त्रिपाठी ने मंडल अध्यक्ष के लेटर हेड पर एक पत्र भिजवाने के लिए कहा। इस बारे में बताते हुए भाजपा के मंडल अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने संगठनात्मक दृष्टि से हर क्षेत्र के रोड की जानकारी सभी मंडल अध्यक्ष से मांगी थी। वह जानकारी उन्हें उपलब्ध करा दी गई है। कई रोड स्वीकृत हो गई हैं। जो बची हैं, उनको जल्दी स्वीकृति मिल जाएगी। उसके बाद टेंडरिंग की प्रक्रिया पूरी कर सड़क का निर्माण कराया जाएगा।

यात्रा आरामदेह होगी

इस सड़क के तैयार हो जाने से गोरखपुर तक का आवागमन ज्यादा सरल हो जाएगा। फिलहाल दर्जनों गांव के लोग गोरखपुर जाने के लिए गौरी बाजार के रास्ते जाना पसंद करते हैं। लेकिन टूटी सड़क के चलते  ककवल चौराहे तक जाना मुश्किल होता है। सड़क बिल्कुल बदहाल है। लेकिन अब एमएलए शलभ मणि के प्रयास से इस सड़क का काम फिर शुरू होगा। उसके बाद इस पर सफर करने वाले लाखों लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।

Related posts

मनरेगा में लापरवाही बरतने वाले सचिव और सहायक से होगी वसूली : जांच में सीडीओ को मिलीं कमियां

Swapnil Yadav

UP Budget 2022: योगी सरकार 2.0 के पहले बजट से कैसे बदलेगी किसानों की हालत, जानें

Sunil Kumar Rai

निर्धारित समयावधि में करें राजस्व वादों का निस्तारण : राज्य मंत्री अनूप प्रधान

Sunil Kumar Rai

BREAKING : देवरिया के दौरे पर 25 अगस्त को आएंगे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, अगवानी के लिए सज रहा जिला

Sunil Kumar Rai

योगी सरकार की आम जन से अपील : 28 अगस्त तक जरूर लें फाइलेरिया की दवा, सालों बाद मिल सकती है लापरवाही की सजा

Satyendra Kr Vishwakarma

Train Accident : देवरिया में चाय पीने गए व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, इस वजह से हुआ हादसा

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!