खबरेंदेवरिया

DEORIA : संयुक्त सचिव ने की जल शक्ति अभियान की समीक्षा, मियावाकी पद्धति से वृक्षारोपण के दिए निर्देश

Deoria news : संयुक्त सचिव जल शक्ति अभियान भारत सरकार लुकास एल कंसुअन व तकनीकी विशेषज्ञ (जल संरंक्षण) वैज्ञानिक डी माधव की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित गांधी सभागार में जनपद में जल संरक्षण संबंधित प्रगति व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संयुक्त सचिव ने जनपद में भूजल-पर्यावरण संरक्षण के सन्दर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एक सतत प्रक्रिया है, जिसके लिए निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है।

33 लाख पेड़ लगाए गए

बैठक में जल संरक्षण संबंधित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों ने विभाग के अपनाए गए उपायों व कार्यों की प्रस्तुतीकरण संयुक्त सचिव जल शक्ति के समक्ष दी। प्रभागीय वन अधिकारी जगदीश आर ने वृक्षारोपण जन आंदोलन 2022 के संदर्भ में जनपद में हुई प्रगति की रिपोर्ट दी। इस क्रम में उन्होंने बताया कि जनपद में 33,19,876 लाख वृक्षारोपण किया गया, जिसकी हरीतिमा ऐप के माध्यम से जियो टैगिंग का कार्य कर लिया गया है।

इस पद्धति से हो पौधारोपण

संयुक्त सचिव लुकास एल कंसुअन ने प्रभागीय वन अधिकारी को जनपद में मियावाकी पद्धति का प्रयोग करते हुए नगरीय क्षेत्र में वृक्षारोपण करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि मियावाकी पद्धति के तहत देश के विभिन्न नगरीय क्षेत्रों में हरित क्षेत्र में वृद्धि की गयी है। 

57 नहरें हैं

अधिशासी अभियंता सिचाईं ने जनपद में नहरों के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 57 नहरें है, जिनकी कुल लम्बाई 293.66 किलोमीटर है। अधिशासी अभियंता सिंचाई ने बाढ परियोजनाओं के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद में 04 नदी एवं 03 नाले राप्ती, गुर्रा, घाघरा, छोटी गंडक, बथुआ नाला, खनुआ नाला औरा हाहा नाला प्रवाहित हैं।

15 प्रोजेक्ट पर काम हुआ

वर्ष 2020-21 में बाढ नियंत्रण की 10 परियोजनाओं एवं 2021-22 में 15 परियोजनाओं पर कार्य किया गया है। संयुक्त सचिव ने नदी एवं नहरों के जल को शुद्ध एवं प्रदूषणमुक्त रखने के लिए जन जागरुकता अभियान चलाने का निर्देश दिया।

खुशी जाहिर की

संयुक्त सचिव ने उपस्थित सभी अधिकारियों को संबोधित करते हुए बताया कि जनपद देवरिया में जल संरक्षण का जो अभियान है, वहां पानी की कमी नहीं है। किंतु कभी-कभी ज्यादा पानी से नुकसान भी हो जाता है। अतः मेहनत की जरूरत है। उन्होंने जल संरक्षण को एक चुनौती बताते हुए उससे मुकाबला  करने को कहा। अमृत सरोवर के संदर्भ में अच्छा कार्य होने पर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की।

दूसरे जिले सीख लें

उन्होंने विश्वास जताया कि जनपद देवरिया में जल संरक्षण के किए जा रहे कार्य सही दिशा में जा रहे हैं। सभी कार्यों को पोर्टल पर अपलोड करें। इस प्रकार के कार्यों से दूसरे जनपद भी प्रेरित होंगे। संयुक्त सचिव ने बताया कि यह एक कलेक्टिव नेशन मिशन है । ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए आज की वर्तमान स्थिति में जल संरक्षण एक चुनौती है, जिसका हमें सामना करना है।

जानकारी दी

डीसी मनरेगा बीएस राय ने अमृत सरोवर के माध्यम से जल संरक्षण की प्रगति के बारे में संयुक्त सचिव को बताया। उन्होंने जनपद में अवस्थित तालाबों व मनरेगा पार्कों की प्रगति का भी विवरण दिया।

जारी रहेंगे प्रयास

इस अवसर पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS), मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने संयुक्त सचिव व उपस्थित तकनीकी विशेषज्ञ वैज्ञानिक को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा यह आश्वासन दिया कि आगे भी जल संरक्षण के लिए उपाय निरंतर जारी रहेंगे।

ये अधिकारी रहे शामिल

बैठक में डीसी मनरेगा बीएस राय, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका देवरिया रोहित सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई दुर्गेश गर्ग, सहायक अभियंता भूगर्भ जल पंकज राय सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

BIG NEWS : देवरिया में मांस-मछली विक्रेताओं की जांच में मिली कमियां, 4 पर कार्रवाई, विश्लेषण के लिए भेजे गए नमूने

Sunil Kumar Rai

Deoria News : शिक्षक संघ ने बीएसए से मुलाकात की, अध्यापकों से जुड़ी ये बड़ी मांग की

Sunil Kumar Rai

खास खबर : योगी आदित्यनाथ सरकार ने ग्रामीण विकास को दी नई ऊंचाइयां, करोड़ों लोगों को मिला रोजगार, आंकड़ों से जानिए

Harindra Kumar Rai

इंडस्ट्रियल एस्टेट देवरिया में हटाया गया अतिक्रमण : इन प्लॉट पर चले बुलजोडर, प्रशासन ने दिया कड़ा संदेश

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया पुलिस ने टॉप 10 हिस्ट्रीशीटर पकड़ा, ऐसे हुई गिरफ्तारी

Abhishek Kumar Rai

Supertech Twin Towers : ताश के पत्तों की तरह भरभराई भ्रष्टाचार की इमारत, सुपरटेक बिल्डर ने बार-बार नक्शे में किया संशोधन, पढ़ें ट्विन टावर प्रोजेक्ट से जुड़े घटनाक्रम

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!