खबरेंदेवरिया

जिलाधिकारी ने की जल जीवन मिशन की समीक्षा : दो आईएसए को नोटिस जारी, तय की डेडलाइन

Deoria News : जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बीते दिन देर सायं विकास भवन स्थित गांधी सभागार में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में डीएम ने प्रत्येक दशा में मार्च 2024 तक समस्त परियोजनाओं को पूर्ण करने के साथ सभी घरों में पाइप लाइन के जरिये स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी लंबित परियोजनाओं को युद्धस्तर पर कार्य कर पूर्ण किया जाए। शासन की प्राथमिकता के कार्य में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

जल निगम के अधिशासी अभियंता के आनंद ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि हर घर नल से जल योजना के अंतर्गत कुल 832 परियोजनाओं पर त्रिपक्षीय एग्रीमेंट कर लिया गया है तथा 733 पर कार्य किया जा रहा है। अभी तक योजना के तहत 86 गांव में शतप्रतिशत घरों में नल से जल की आपूर्ति की जा रही है तथा 75 गांवों में दो माह के अंदर प्रत्येक घर में नल से जल की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि हर घर नल से जल योजना सरकार के अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है। प्रत्येक दशा में मार्च 2024 तक समस्त परियोजनाओं को पूर्ण किया जाए। यदि कहीं परियोजनाएं रुकी हुई है उन्हें यथाशीघ्र प्रारंभ किया जाए। अधिशासी अभियंता द्वारा डीएम को अवगत कराया गया कि अभी 31 परियोजनाओं के लिए निर्विवादित भूमि नहीं मिल सकी है, जिस पर डीएम ने 7 दिन के भीतर निर्विवादित भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने जनपद में कार्यरत सातों इम्पलीमेंटेशन सपोर्ट एजेंसी (आईएसए) के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने सात दिनों के भीतर सभी आवंटित ग्राम पंचायतों में खाता खुलवाने का निर्देश दिया। साथ ही लक्ष्य पूरा न होने पर सख़्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

उल्लेखनीय है कि इन आईएसए एजेंसियों को जल जीवन मिशन के अंतर्गत जनपद में आवंटित ग्राम पंचायतों में स्वच्छ पेयजल के लिए जन जागरूकता अभियान, क्षमता निर्माण तथा योजनाओं के स्व-वित्तियन के लिए प्रोत्साहित करने का दायित्व सौंपा गया है।

उन्होंने बैठक से अनुपस्थित रहने वाले दो आईएसए कुमुद फाउंडेशन तथा जन कल्याण समिति को नोटिस देने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम अखिल आनंद सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

विलुप्त होती लोक कलाओं को पुनर्जीवन देगी योगी सरकार : कलाकारों के लिए जारी हुई गाइडलाइन

Sunil Kumar Rai

शुभारंभ : पीएम नरेंद्र मोदी पूर्वांचल को मेडिकल कॉलेज का तोहफा देंगे, सीएम योगी ने अफसरों को दिए ये आदेश

Harindra Kumar Rai

Greater Noida West : हजारों लोगों की जिंदगी से खेल रहा श्री राधा स्काई गार्डेन बिल्डर, निवासियों ने लगाए गंभीर आरोप

Abhishek Kumar Rai

प्रोजेक्ट पूरा होने में देरी से बढ़ रही लागत : रेलवे की 119 परियोजनाओं में विलंब से 64 फीसदी ज्यादा भुगतान करना होगा, पढ़ें रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai

जनपद में पशुपालन की असीम संभावनाएं : डीएम का सख्त आदेश- योजनाओं को सफल बनाने पर जोर दें पशु चिकित्साधिकारी

Rajeev Singh

Deoria News : डूडा देवरिया ने निकाली बाइक तिरंगा रैली, लोगों को झंडा फहराने के लिए किया प्रेरित

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!