खबरेंदेवरिया

बापू इंटर कॉलेज में डीएम और एसपी ने छात्रों का बढ़ाया उत्साह : तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

Deoria News : जनपद के सलेमपुर में स्थित बापू इंटर कॉलेज (Bapu Inter College Salempur) में तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश स्काउट गाइड का प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को शुरू हुआ। भारत स्काउट गाइड जनपद देवरिया के तत्वाधान में प्रथम, द्वितीय व दक्षता वर्ग का प्रशिक्षण 15 नवंबर से आरंभ होकर 17 नवंबर तक चलेगा।

इस प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ के मौके पर पहले दिन जिलाधिकारी देवरिया जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) एवं एसपी देवरिया संकल्प शर्मा (Deoria Police SP Sankalp Sharma IPS) ने छात्रों को संबोधित किया एवं बच्चों को आशीर्वाद दिया।

प्रशिक्षण शिविर में बापू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संतोष चौरसिया ने जिलाधिकारी एवं एसपी देवरिया को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। एसडीएम सलेमपुर को स्मृति चिन्ह हिमांशु सिन्हा ने प्रदान कर स्वागत किया। स्काउट मास्टर बलदेव यादव और राकेश कुमार राय ने अतिथियों को स्काउट स्कार्फ पहना कर सम्मानित किया। इससे पूर्व शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य संतोष चौरसिया ने स्काउट ध्वज फहराकर कर किया।

शुभारंभ कार्यक्रम को मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य परिषद उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह ने संबोधित किया। प्रशिक्षण शिविर के प्रभारी पिंटू कुमार यादव एवं हौसला प्रसाद, मनीष कुमार, देवी कुमारी, नेहा व आदित्य सैनी 15, 16 तथा 17 नवंबर को प्रशिक्षण देंगे।

त्रिदिवसीय प्रशिक्षण का समापन 17 नवंबर को होगा। आज शुभारंभ के मौके पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, प्रभु नाथ मिश्रा, हिमांशु सिन्हा, रवि प्रताप सिंह, दिग्विजय प्रजापति, सुधीर कुमार, अनिल सिंह, विकास द्विवेदी, दिवाकर राम, राम प्रसाद, नागेंद्र त्रिवेदी, ममता कुमारी, श्वेता गुप्ता व नीलम चौधरी आदि मौजूद रहे।

Related posts

Lok Adalat : देवरिया में विशेष लोक अदालत में सुलझाए गए 10 वाद, जनपद न्यायाधीश जेपी यादव ने सफल आयोजन के लिए दिया धन्यवाद

Sunil Kumar Rai

लापरवाही : एक साल में नहीं अपडेट हो पाई पुलिस और देवरिया प्रशासन की वेबसाइट, मिल रही अधूरी जानकारी

Sunil Kumar Rai

देसही देवरिया में रोजगार मेले में 79 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी : इन 6 कंपनियों ने की भर्ती

Satyendra Kr Vishwakarma

UPPCS-2022 के रिजल्ट में बेटियों ने बाजी मारी : महज 10 महीने में पूरी हुई भर्ती प्रक्रिया, सीएम योगी ने दी बधाई

Shweta Sharma

धनतेरस पर 75000 चयनितों को मिला नियुक्ति पत्र : पीएम ने 10 लाख भर्ती के लिए रोजगार मेले का किया शुभारंभ

Sunil Kumar Rai

साल 2030 तक यूपी में दिखाई देंगी सिर्फ इलेक्ट्रिक व्हीकल : खरीद पर बड़ी छूट दे रही योगी सरकार, विभागों की बल्ले-बल्ले

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!