खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : अमृत सरोवर के निर्माण में मटेरियल की क्वालिटी पर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह नाराज, दी चेतावनी

Deoria news : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने गुरुवार को भलूअनी ब्लॉक के दो गांवों में अमृत सरोवर के तहत निर्माणाधीन तालाब और हर घर नल योजना की जमीनी हकीकत परखी।

28 लाख से बन रहा तालाब

सबसे पहले जिलाधिकारी ने भलुअनी ब्लॉक के बहोर धनौती गांव में निर्माणाधीन अमृत सरोवर परियोजना के तहत बन रहे तालाब का निरीक्षण किया। 28 लाख रुपये की लागत से बन रही इस परियोजना की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त किया।

दिए ये निर्देश

उन्होंने एस्टीमेट के अनुसार बाउन्ड्रीवाल, इंटरलाकिंग, पाथवे, स्ट्रीट लाइट, बेंच, आदि का निर्माण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने तालाब के चारों ओर स्लोप बनाने का निर्देश दिया, जिससे कि तालाब के किनारों पर कटान न हो सके।

चेतावनी दी

जिलाधिकारी ने अमृत सरोवर के तहत बन रही इस तालाब में गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता करने के प्रति आगाह किया।  इस दौरान प्रधान रामकृपाल, पंचायत सचिव जय नारायण शर्मा, शत्रुमर्दन शाही मौजूद थे।

640 घरों को मिलेगा जल   

इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने ग्राम नरौलीखेम में हर घर नल योजना के तहत निर्माणाधीन पानी की टंकी का निरीक्षण किया। इस टंकी का निर्माण एलसी इन्फ्रा द्वारा किया जा रहा है। अधिशासी अभियंता जल निगम अखिल आनंद ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि इस परियोजना के माध्यम से गांव के 640 घरों को नल से जल उपलब्ध कराया जायेगा।

2 महीने में बनेगी टंकी

पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। आगामी 2 माह के भीतर पानी की टंकी का निर्माण भी पूर्ण कर लिया जायेगा। जिलाधिकारी ने परिसर का भू स्तर उंचा करने का निर्देश दिया, जिससे बरसात होने पर जल भराव की स्थिति उत्पन्न न हो।

Related posts

Lok Adalat : देवरिया में 4 दिन लगेगी लोक अदालत, इस एक्ट के मामले विशेष रूप से सुलझाए जाएंगे

Sunil Kumar Rai

निर्धारित समयावधि में करें राजस्व वादों का निस्तारण : राज्य मंत्री अनूप प्रधान

Sunil Kumar Rai

UP Cabinet Decisions : यूपी कैबिनेट ने जल से लेकर जहाज तक के प्रस्तावों को दी मंजूरी, पढ़ें मंत्रिपरिषद के सभी फैसले

Sunil Kumar Rai

जूट का सामान तैयार कर समूह की महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर : प्रशिक्षण के बाद खुलेंगे अपार संभावनाओं के द्वार

Swapnil Yadav

कुशीनगर में कयामत : टॉफी खाने से 4 मासूमों की मौत, सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : बैतालपुर स्वास्थ्य केंद्र पर गायब मिले कई डॉक्टर और कर्मचारी, डिप्टी सीएमओ ने की ये कार्रवाई

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!