खबरेंदेवरिया

प्रतिभावान कलाकारों की खोज : डीएम ने निर्णायक मंडल गठित की, इन अफसरों को सौंपी जिम्मेदारी

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं लोक गायन, लोक नृत्य, लोक वादन, आदिवासी नृत्य, आल्हा गायन, लोकनाट्य, भजन, ललित कला आदि के प्रतिभावान कलाकारों की खोज के लिए सांस्कृतिक प्रतिभा खोज का आयोजन प्रस्तावित है।

इन्हें बनाया निर्णायक मंडल
जिलाधिकारी ने इसके क्रम में जनपद में सांस्कृतिक प्रतिभा खोज के लिए निर्णायक मंडल का गठन किया है, जिसमें अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नागेन्द्र कुमार सिंह को अध्यक्ष, असिस्टेंट प्रोफेसर चन्दभूषण सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ भावना सिन्हा एवं तबला वादक ध्रुव नारायण वर्मा को सदस्य तथा जिला सूचना अधिकारी शांतनु कुमार श्रीवास्तव को सदस्य सचिव नामित किया है।

ऐसे करें एप्लाई
जिलाधिकारी ने बताया कि इस सांस्कृतिक प्रतिभा खोज कार्यक्रम में कलाकारों को अपना आवेदन, निर्धारित प्रारूप पर करना होगा, जो जिला सूचना कार्यालय, देवरिया या संस्कृति विभाग, उप्र की वेबसाइट http://upculture.up.nic.in/ पर भी प्राप्त किया जा सकता है।

19 जुलाई तक करें आवेदन
यह आवेदन जिला सूचना कार्यालय, देवरिया में जमा किया जाएगा। इच्छुक कलाकार/अभ्यर्थी 19 जुलाई, 2022 तक प्रत्येक दशा में अपना आवेदन-पत्र निर्धारित प्रारूप में भरकर सम्बन्धित कार्यालय में जमा कर दें। इस तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जायेगा।

Related posts

DEORIA : भाजपा महिला मोर्चा का क्षेत्रीय प्रशिक्षण सम्पन्न, सांसद गीता शाक्य बोलीं-राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम

Shweta Sharma

BREAKING : यूपी की 58 हजार ग्राम पंचायतों में लोगों को मिलेगा मुफ्त हाई स्पीड इंटरनेट, मगर रहेगी एक बाध्यता, जानें

Sunil Kumar Rai

कालाजार से बचाएगी मेडिकेटेड मच्छरदानी : देवरिया के इन ब्लॉक में फैली बीमारी, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

Rajeev Singh

दिल्ली हिंसा : जहांगीरपुरी में चला बुलडोजर, मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

Sunil Kumar Rai

यूपी खेत मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष बने हरीबंद प्रसाद : संगठन ने अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की, देखें

Sunil Kumar Rai

DEORIA : देवरिया पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को दबोचा, दर्ज हैं कई मामले

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!