खबरेंदेवरिया

देवरिया : बकरीद पर शांति के लिए 47 मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात, चप्पे-चप्पे पर होगा पुलिस का पहरा, जानें पूरी तैयारी

-डीएम ने की बकरीद त्योहार मनाए जाने को लेकर जनपद में शान्ति व्यवस्था तथा त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जनपद के 47 संवेदनशील स्थलों पर एक-एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की

-8 अधिकारी आरक्षित मजिस्ट्रेट के रूप में जनपद मुख्यालय पर रहेंगे तैनात

Deoria News : जिला मजिस्ट्रेट/जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS) ने ईद-अल-अदहा (बकरीद) का त्योहार चन्द्र दर्शन के अनुसार 10 जुलाई को मनाए जाने को लेकर जनपद में शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जनपद के 47 संवेदनशील स्थलों पर एक-एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की है।

8 अफसर रिजर्व रहेंगे

इसके अतिरिक्त 08 अधिकारीगण आरक्षित मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किये हैं, जो पर्व पर मुख्यालय पर उपस्थित रहेंगे। जिनकी ड्यूटी आवश्यकतानुसार लगाई जाएगी।

पूरी तैयारी रखें

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया है कि वे अपने तहसील अन्तर्गत पड़ने वाले समस्त ईदगाहों का भ्रमण कर ईदगाह स्थल पर जाने वाले मार्गों की सफाई एवं यदि कोई अतिक्रमण हो तो उसे हटवाने का कार्य मुख्य त्योहार के पूर्व ही कर लें। ईदगाहों पर पानी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था का प्रबन्ध नगर पालिका परिषदों / नगर पंचायतों / ग्राम पंचायतों के सहयोग से समय से पूर्व करा लें तथा आवश्यकतानुसार तहसील कर्मियों की तैनाती अपने स्तर से कर लें।

निर्देश प्राप्त करेंगे

तैनात नामित समस्त मजिस्ट्रेट मुख्य पर्व के पूर्व थाना स्थानीय के सहयोग से तैनाती स्थल / ईदगाह स्थलों का भ्रमण कर लेंगे तथा तैनाती स्थलों के अतिरिक्त आस-पास के स्थलों पर भी सतर्क दृष्टि रखेंगे। किसी भी अपरिहार्य स्थिति में अधोहस्ताक्षरी, पुलिस अधीक्षक, देवरिया अथवा अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्र०)/अपर पुलिस अधीक्षक, देवरिया के दूरभाष पर सम्पर्क कर निर्देश प्राप्त करेंगे।

सेक्टर स्कीम लागू किया जायेगा

इन स्थल पर तैनात मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधीक्षक, देवरिया पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात करेंगे। इसके अतिरिक्त पृथक से सेक्टर स्कीम लागू किया जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि मुस्लिम समुदाय द्वारा बकरीद पर्व के अवसर पर नमाज समाप्त होने के बाद अपने-अपने घरों पर कुर्बानियां दी जाती हैं। कुछ स्थानों पर सामूहिक रूप से कुर्बानियां दी जाती हैं।

Related posts

DEORIA BREAKING : सीडीओ ने अनुपस्थित अफसरों को कारण बताओ नोटिस भेजा, दो संस्थाओं पर भी गिरी गाज

Sunil Kumar Rai

पलटवार : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- माफियाओं के दम पर सरकार चलाने वालों को हो रहा दर्द

Abhishek Kumar Rai

बड़ी खबर : यूपी के लाखों किसानों को मुआवजा देगी योगी आदित्यनाथ सरकार, डीएम बनाएंगे लिस्ट, जानें किसे मिलेगा लाभ

Sunil Kumar Rai

देवरिया पहुंचे आरएलडी प्रदेश अध्यक्ष : रामाशीष राय का हुआ जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai

पराली जलाने पर देना होगा 15 हजार का जुर्माना : कंबाइन से फसल कटाई के लिए भी निर्देश जारी, इस दर पर उपलब्ध होंगे कृषि उपकरण

Abhishek Kumar Rai

जिलाधिकारी ने जिला जेल में बच्चों में बांटी चॉकलेट : रेड क्रास सोसाइटी ने महिला बंदी और कर्मियों को वितरित की हाइजिन किट

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!