खबरेंदेवरिया

Deoria News : देवरिया में 7 अगस्त को आधार नंबर एकत्र करने के लिए चलेगा अभियान, सभी बीएलओ को जारी हुआ यह आदेश  

Deoria News : भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) और मुख्य निर्वाचन अधिकारी उप्र, लखनऊ के निर्देशानुसार 01 अगस्त से निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र करने का कार्यक्रम चल रहा है।

शाम 4 बजे तक मिलेगा फॉर्म

मतदाताओं के सुविधा के दृष्टिगत आयोग ने कहा है कि 7 अगस्त, रविवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक जनपद के समस्त बूथ लेबल ऑफिसर (बीएलओ) अपने-अपने मतदेय स्थल (बूथ) पर उपस्थित रहकर मतदाता पहचान पत्र को आधार नम्बर से लिंक करने के लिए फार्म-6बी प्राप्त करेंगे।

बीएलओ को उपलब्ध करा सकते हैं

उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुंवर पंकज ने यह जानकारी देते हुए समस्त मतदाताओं को अवगत कराया है कि इस विशेष अभियान दिवस पर अपने बूथ पर मतदाता पहचान पत्र एवं आधार नम्बर के साथ उपस्थित होकर फार्म-6बी भरकर बीएलओ को उपलब्ध करा सकते हैं। उन्होंने इस कार्य में सहयोग की अपेक्षा की है।

Related posts

Deoria News : भाजपा हर बूथ पर पौधे लगाकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को देगी श्रद्धांजलि, आयोजित होंगे कार्यक्रम  

Sunil Kumar Rai

मऊ में बोले मुख्यमंत्री : ‘माफियाओं को पाताल से भी निकालकर करेंगे कार्रवाई,’ जनता को सौंपी 161 करोड़ की परियोजनाएं

Harindra Kumar Rai

Gandhi Jayanti 2022 : सूर्य प्रताप शाही और प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने बापू को दी श्रद्धांजलि, पार्टी पदाधिकारियों संग खरीदे खादी के कपड़े

Rajeev Singh

खुशखबरी : देवरिया-लखनऊ के बीच शुरू होगी नॉन स्टॉप बस सेवा, विधायक शलभ मणि करेंगे रवाना

Sunil Kumar Rai

BREAKING : यूपी में अवैध स्टैंड माफिया पर होगा एक्शन, सीएम ने फौरन बंद कराने का दिया आदेश

Sunil Kumar Rai

Saraswati Puja 2022 : ओमेक्स सोसाइटी में बसंत पंचमी की रही धूम, इन कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!