खबरेंदेवरिया

रामपुर गौनरिया और चैनपुर में अमृत सरोवर निर्माण में लाखों खर्च : मगर काम अधूरा, सीडीओ ने दिखाई सख्ती

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Deoria Ravindra Kumar) ने सोमवार को विकास खण्ड बैतालपुर के ग्राम पंचायत रामपुर गौनरिया एवं चैनपुर में अमृत सरोवर के अन्तर्गत निर्माण कराये जा रहे तालाब का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय ग्राम सचिव अपराजिता यादव, तकनीकी सहायक जय प्रकाश एवं दोनों ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान उपस्थित थे।

ग्राम पंचायत रामपुर गौनरिया में गाटा संख्या-189 पर अमृत सरोवर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसका कार्य प्रारम्भ 6 जुलाई 2022 को किया गया है। इस परियोजना का कुल प्राक्कलन लगभग 3400000.00 रुपये का बताया गया, जिसमें से लगभग 900000.00 रुपये व्यय किया गया है। कार्य स्थल पर बोर्ड लगा पाया गया, परन्तु उसमें पूर्ण विवरण अंकित नहीं पाया गया।

निरीक्षण के समय पाथवे एवं खुदाई का कार्य पूर्ण पाया गया, मौके पर बाउन्ड्रीवाल का कार्य कराया जा रहा था। लाइट एवं सीढ़ी बनाया जाना अवशेष है। कार्य स्थल पर कुछ स्थानों पर वृक्षारोपण कार्य किया गया है एवं अभी कुछ स्थानों पर कराया जाना अवशेष है। मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधान एवं ग्राम सचिव को निर्देशित किया गया कि माह जनवरी, 2023 के अन्त तक इस परियोजना का अवशेष कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण करायें।

ग्राम पंचायत चैनपुर में अमृत सरोवर का प्राक्कलन लगभग 3700000.00 रुपये का बनाया गया है, जिसमें से 1000000.00 रुपये व्यय किया जाना बताया गया। इस परियोजना पर पाथवे एवं तालाब खुदाई का कार्य पूर्ण होना पाया गया। बाउन्ड्रीवाल एवं गेट का निर्माण कार्य प्रगति पर बताया गया।

लाइट एवं सीढ़ी कार्य कराना जाना अवशेष है। वृक्षारोपण का कार्य कराया गया है। मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधान एवं ग्राम सचिव को निर्देशित किया गया कि माह जनवरी, 2023 के अन्त तक इस परियोजना का अवशेष कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराएं।

Related posts

Deoria News : विधायक दीपक मिश्र शाका ने किया जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, पहले दिन ये रहे विजेता

Abhishek Kumar Rai

सीएम योगी का बड़ा बयान : सरकारी नौकरी निकलते ही झोला लेकर वसूली पर निकल पड़ते थे चाचा-भतीजा, कसा तंज

Satyendra Kr Vishwakarma

हेल्थ टूरिज्म को बेहतरीन ढंग से आगे बढ़ाया जाना चाहिए : सीएम योगी

Harindra Kumar Rai

Ganga Expressway Latest Update : गंगा एक्सप्रेसवे के ग्राउंड वर्क में आई तेजी, मिट्टी का 74 प्रतिशत कार्य पूरा

Harindra Kumar Rai

150 दिन में 3500 किमी का सफर : देश की सबसे लंबी भारत जोड़ो यात्रा के लिए कांग्रेस ने लोगो और टैगलाइन जारी किया, राहुल गांधी करेंगे अगुवाई

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया : ग्राम पंचायतों में लगेगा आयुष्मान कार्ड बनाने का कैंप, सीडीओ ने बनाई योजना

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!