खबरेंदेवरिया

सुषमा स्वराज : विरोधी भी थे उनके मुरीद, देवरिया भाजपा ने पुष्प अर्पित कर नमन किया

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी देवरिया (Bhartiya Janta Party, Deoria) कार्यालय गरुलपार पर ओजस्वी वक्ता, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया।

संभव कर दिखाया

तत्पश्चात उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये नगर अध्यक्ष भाजपा संजय पाण्डेय ने कहा कि सुषमा स्वराज तेज तर्रार महिला नेता, ओजस्वी वक्ता, हंसमुख, मिलनसार, प्रभावी शख्सियत थीं, जिनके धारधार भाषणों को हर कोई सुनता रहता था। वह एक ऐसी महिला नेता थीं, जिन्होंने पार्टी में रहते हुए कई असंभव से दिखने वाले कामों को भी संभव किया।

हमेशा याद किया जाता रहेगा

उन्होंने आगे कहा, आज सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि है। साल 2019 में सुषमा स्वराज भले ही देश को अलविदा कह गईं, लेकिन उनके शानदार व्यक्तिव, राजनीतिक जीवन और सामाजिक जीवन के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाता रहेगा।

विरोधी दल के नेता भी मुरीद थे

मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि सुषमा स्वराज का राजनीतिक करियर 4 दशकों से भी लंबा रहा। राजनीति के बीच जो उन्‍होंने पहचान बनाई वो आने वाली कई पीढि़यों को प्रेरणा देती रहेगी। वह ऐसी प्रतिमूर्ति थी, जिनके विरोधी दल के भी नेता मुरीद थे।

ये रहे मौजूद

इस दौरान नगर उपाध्यक्ष गोविन्द मणि, जितेन्द्र जायसवाल बंटी, दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, अतुल पासवान, आशीष गुप्ता, आशुतोष तिवारी, अश्वनी मणि बजरंगी, विष्णु अग्रवाल, शुभम मणि त्रिपाठी, राहुल शास्त्री, विकास मद्धेशिया, सूरज कुमार, बृजेश गुप्ता आदि रहे।

Related posts

DEORIA : सीडीओ रवींद्र कुमार की किसानों से अपील, सभी कराएं फसल बीमा, इन केंद्रों पर करें संपर्क

Sunil Kumar Rai

काशी से पीएम ने करोड़ों लोगों को दी सहूलियत : सड़क से स्वास्थ्य सेवा तक का ढांचा बदला, सरकार ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड

Harindra Kumar Rai

Deoria News : देवरिया पुलिस ने 10 घंटे में अगवा व्यवसायी को बिहार से बरामद किया, मगर कहानी लग रही किडनैपिंग, जानें

Sunil Kumar Rai

यूपी : मेरिट के आधार पर होगा जन शिकायतों का निस्तारण, सीएम ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

कालाजार से बचाएगी मेडिकेटेड मच्छरदानी : देवरिया के इन ब्लॉक में फैली बीमारी, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

Rajeev Singh

यूपी : कोरोना के 2400 नए मामले मिले, सक्रिय मामलों की संख्या 26 हजार हुई, पढ़ें रिपोर्ट

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!