खबरेंदेवरिया

मौका : नमो ऐप के क्विज में टॉप 50 में देवरिया के अंबिकेश पांडेय ने बनाया स्थान, पीएम से करेंगे संवाद

Deoria News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) मोबाइल एप्लिकेशन ‘नमो ऐप’ के माध्यम से देश-विदेश के करोड़ों लोगों से जुड़े रहते है। केंद्र में नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में 8 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर 31 मई से 19 जून तक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें उमानगर, देवरिया निवासी अम्बिकेश पाण्डेय को देश भर के 50 टॉप विजेताओं में स्थान मिला है।

स्कोर अर्जित करना था

प्रतियोगिता में प्रतिदिन 8 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण अभियान के अंतर्गत सरकार से जुड़े सभी प्रकार के प्रश्नों का उत्तर 59 सेकेंड में देना, लाभर्थियों का वीडियो भेजना, प्रधानमंत्री मोदी से सम्बंधित चित्र को पहचान कर 30 सेकेण्ड में उसके बारे में उत्तर देने के अलावा अन्य प्रश्नोत्तरी में भाग ले सेवा स्कोर अर्जित करना था। 

अम्बिकेश पाण्डेय का नाम शामिल है                                                  

प्रधानमंत्री के ट्विटर हैंडल से टॉप 50 विजेताओं की लिस्ट 28 जून को जारी की गयी। जिसमें देवरिया जनपद के अम्बिकेश पाण्डेय का नाम शामिल है। टॉप 50 विजेताओं को आकर्षक इनाम के साथ प्रधानमंत्री से संवाद करने का अवसर मिलेगा। अम्बिकेश पाण्डेय भाजपा देवरिया के मीडिया प्रभारी है और संगठन के काम के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। वह भाजपा संगठन और सरकार के कार्यों को प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का काम करते हैं। 

ज्ञानवर्धक और रोमांचक रहा                         

अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि  प्रधानमंत्री मोदी भारत ही नहीं, विश्व के नेता है। उनसे संवाद का अवसर मिलना हर नागरिक के लिये सौभाग्य की बात है। इस प्रतियोगिता का सफर बहुत ही ज्ञानवर्धक और रोमांचक रहा।

Related posts

Deoria News : किसान सम्मान प्रतियोगिता में 31 दिसंबर तक करें आवेदन , मिलेगा ये पुरस्कार

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : पूर्व ग्राम प्रधान और सचिव ने गैर निवासियों के नाम बनवाए शौचालय, मिल कर किया लाखों का गबन, अब होगी वसूली

Abhishek Kumar Rai

Deoria Master Plan 2031 : देवरिया मास्टर प्लान 2031 के आपत्ति और सुझावों पर 22 नवंबर से होगी सुनवाई, डीएम ने गठित की कमेटी

Abhishek Kumar Rai

VIDEO : वैदिक मंत्रों के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, मंदिर को फूलों और लाइट से सजाया गया, इस बार मिली ये छूट

आदेश : सुबह एक घंटे जनसमस्याएं सुनेंगे अफसर और कर्मचारी, विद्यालयों को लेकर बनी ये रणनीति

Sunil Kumar Rai

देवरिया : मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ लेने के लिए करें ऑनलाइन आवेदन, जानें प्रक्रिया

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!