खबरेंदेवरिया

Deoria News : देवरिया प्रशासन 25 गांवों का व्हॉट्सग्रुप बनाएगा, जानें क्या है लक्ष्य

Deoria News : देवरिया जिला प्रशासन नदियों के किनारे स्थित गांवों के लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक व्हॉट्सग्रुप बनाएगा। इसके जरिए बाढ़ से निपटने में बड़ी मदद मिलेगी। साथ ही इन गांवों के लोग ग्रुप में तुरंत समस्या साझा कर सकेंगे।  

दरअसल जिले में जल्द ही मानसून दस्तक देगा। सरयू, राप्ती व गोर्रा समेत अन्य नदियों के तटवर्ती गांवों के निवासियों को बाढ़ का खतरा सताने लगा है। जिला बाढ़ खंड इससे निपटने की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। इस बार बाढ़ से बचाव के लिए हाईटेक तैयारी भी की जा रही है।

हर सूचना रहेगी

तकनीक और सोशल मीडिया का उपयोग किया जाएगा। बाढ़ से प्रभावित होने वाले संभावित 25 गांवों के लोगों का एक व्हॉट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। इसमें ग्राम प्रधान, गांव के प्रबुद्ध निवासियों और अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। उस ग्रुप पर हर छोटी-बड़ी सूचनाएं अपडेट रहेंगी।

काम चल रहा है

जिला प्रशासन फिलहाल जनपद में 15 बंधों के मरम्मत का कार्य करा रहा है। जिले में 17 अतिसंवेदनशील व 7 संवेदनशील तटबंध चिन्हित किए गए हैं। बाढ़ विभाग की अधुरी तैयारियों की वजह से तटवर्ती गांवों के लोग डरे हुए हैं।

इन लोगों को जोड़ा जाएगा

लेकिन बाढ़ विभाग ने व्हॉट्सएप ग्रुप बना कर इन लोगों की समस्याएं फौरी तौर पर हल करने की योजना बनाई है। इस ग्रुप में गांव की हर गतिविधि की जानकारी रहेगी। हालांकि इस ग्रुप में चिन्हित 25 गांवों के लोगों को ही जोड़ा जाएगा। साथ ही एसडीएम, सीओ, खंड विकास अधिकारी, बीडीओ, थानेदार, सिपाही, दारोगा समेत अन्य अधिकारियों को भी जोड़ा जाएगा। इस ग्रुप में कहां कटान हो रही है, कहां संभावना है जैसी हर सूचना रहेगी। ताकि अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच सकें और समस्या का हल हो सके। जिले की 9 बाढ़ चौकियों को भी सक्रिय कर दिया गया है।

पहल की गई है

अधिशासी अभियंता, बाढ़ खंड नरेंद्र जड़िया ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, तटवर्ती गांवों के लोगों को व्हॉट्सएप ग्रुप बनाकर जोड़ने की कवायद पहली बार की जा रही है। इन ग्रुप में जो भी समस्याएं सामने आएंगी, उन्हें फौरन हल किया जाएगा।

Related posts

अवैध खनन पर ड्रोन से नजर रख रही योगी सरकार : हजारों वाहन जब्त, बुंदेलखंड में लगा करोड़ों का जुर्माना

Abhishek Kumar Rai

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले : पीएम मोदी के विजन और सीएम योगी के मिशन से विकास का नया अध्याय लिख रहा यूपी

Rajeev Singh

देवरिया भाजपा 1 सितंबर से चलाएगी वोटर चेतना अभियान : जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने बताया पूरा प्लान

Satyendra Kr Vishwakarma

डीएम और एसपी का सख्त आदेश : जनसमस्याओं को गंभीरता से हल करें अधिकारी, समाधान दिवस में सुनी फरियाद

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : देवरिया में नदी में डूबने से 5 की मौत, दो बच्चे शामिल, सीएम योगी ने जताया शोक

Abhishek Kumar Rai

बड़ी खबर : यूपी के लाखों किसानों को मुआवजा देगी योगी आदित्यनाथ सरकार, डीएम बनाएंगे लिस्ट, जानें किसे मिलेगा लाभ

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!