खबरेंदेवरिया

Deoria News : अपर जिलाधिकारी ने चुरिया गांव में कटान स्थल का लिया जायजा, ग्रामीणों ने की ये मांग

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह ने लार थाना क्षेत्र स्थित चुरिया गांव में सरयू नदी पर हो रहे कटान की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामवासियों को कटान रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के लिए आश्वस्त किया।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि नदी के किनारे कटान की स्थिति की निरंतर निगरानी की जा रही है। स्थिति नियंत्रण में है। कटान स्थल से आबादी क्षेत्र पर्याप्त दूरी पर है। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर मौजूद अधिशासी अभियंता (बाढ़) एनके जडिया को कटान रोकने की कार्रवाई तत्काल प्रारंभ करने का निर्देश दिया।

ग्राम प्रधान सुनील कुमार एवं स्थानीय निवासी अभय कुमार ने कटान की रोकथाम के लिए बोल्डर लगाने की मांग की, जिस पर अधिशासी अभियंता ने शासन को प्रस्ताव भेजे जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान एसडीएम न्यायिक ध्रुव कुमार शुक्ला, सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।

Related posts

यूपी के इन 9 महलों और हवेलियों में खुलेंगे फाइव स्टार होटल : प्राचीन धरोहर भवनों का कायाकल्प करेगी योगी सरकार

Rajeev Singh

Major Dhyan Chand Birth Anniversary : 29 अगस्त को अंडर 14 बालकों की जनपद स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का होगा आयोजन, स्कूल-कॉलेज के लिए निर्देश जारी

Harindra Kumar Rai

अमृत महोत्सव : देवरिया में डाक टिकटों में दिखा आजादी का सफर, एडीएम नागेंद्र कुमार सिंह ने किया उद्घाटन, लोगों से प्रदर्शनी देखने की अपील की

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में होगी डेढ़ लाख मीट्रिक टन धान की खरीद : डीएम ने केंद्र प्रभारियों संग की बैठक, इन सेंटर पर होगा क्रय

Rajeev Singh

रूस-यूक्रेन युद्ध : योगी सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, फंसे निवासियों से की ये अपील

Sunil Kumar Rai

इस साल के अंत तक Gorakhpur Link Expressway पर फर्राटा भरेंगे वाहन : 73 प्रतिशत काम पूरा, जानें क्यों खास है ये प्रोजेक्ट

Rajeev Singh
error: Content is protected !!