खबरेंदेवरिया

Deoria news : नोडल अधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने हाट बाजार में जाकर महिलाओं का बढ़ाया उत्साह, उत्पादों की ली जानकारी

-जनपद स्तरीय सप्ताहिक हाट बाजार का हुआ आयोजन

-नोडल अधिकारी द्वारा सप्ताहिक हाट बाजार कार्यक्रम का किया गया अवलोकन

-प्रतिभागी स्वयं सहायता समूह सदस्यों से वार्ता कर उनके उत्पादों की सराहना की

Deoria news : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत जनपद में गठित स्वयं सहायता समूहों के निर्मित विभिन्न प्रकार के उत्पादों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार एवं विक्रय के लिए मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की प्रेरणा से जनपद स्तरीय सप्ताहिक हाट बाजार का आयोजन विकास भवन परिसर में किया गया। जिससे स्वयं सहायता समूह के निर्मित उत्पादों को आम जनमानस के बीच विक्रय किया गया।

उत्साह बढ़ाया

इस सप्ताहिक हाट बाजार कार्यक्रम का अवलोकन आयुक्त ग्राम्य विकास/नोडल अधिकारी देवरिया जीएस प्रियदर्शी ने किया गया। उन्होंने प्रतिभागी स्वयं सहायता समूह सदस्यों से वार्ता कर उनके उत्पादों की सराहना की, जिससे स्वयं सहायता समूह सदस्यों के मनोबल एवं उत्साह को बल मिला। इस “हाट-बाजार” में विकास भवन परिवार के कार्मिकों के साथ ही साथ जनपद के विभिन्न विकास खण्ड के आगंतुकों ने स्वयं सहायता समूह सदस्यों के निर्मित उत्पादों की खरीद की।

इनकी बिक्री हुई

इस हाट-बाजार में शुक्रवार को सजावटी सामग्री, विभिन्न प्रकार के आचार, मुरब्बा, सिरका, नमकीन, चिप्स, पापड़, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री जैसे मोमोस, पकौड़ी, बरगर आदि का विक्रय हुआ। आज के इस सप्ताहिक हाट बाजार कार्यक्रम में कुल 6780.00 रुपए का विक्रय हुआ है।

Related posts

बड़ी खबर : ‘यूपी में बसपा बहुमत की सरकार बनाएगी,’ मतदान के बाद मायावती ने किए ये दावे

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : खाद्य विभाग ने देवरिया में खराब एक कुंतल मिठाई नष्ट कराया, दर्जनों मिष्ठान केंद्रों की हुई जांच

Sunil Kumar Rai

मौका : नमो ऐप के क्विज में टॉप 50 में देवरिया के अंबिकेश पांडेय ने बनाया स्थान, पीएम से करेंगे संवाद

Satyendra Kr Vishwakarma

कार्रवाई : ईडी ने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज़ की 7 करोड़ की संपत्ति कुर्क की, इस मामले से जुड़ा नाम

Sunil Kumar Rai

देवरिया में पंचतंत्र और हितोपदेश की कहानियों से बच्चों को मिल रहा ज्ञान : इस रैंकिंग में यूपी में मिला चौथा स्थान

Abhishek Kumar Rai

यूपी : योगी सरकार 2,19,250 लाख हेक्टेयर भूमि को बनाएगी उपजाऊ, कैबिनेट ने योजना को दी मंजूरी, पूरी जानकारी

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!