खबरेंराष्ट्रीय

BIG NEWS : सेना में संविदा पर रखे जाएंगे सैनिक, रक्षा मंत्री ने अग्निपथ योजना का किया ऐलान, जानें पूरा प्लान

New Delhi : भारत सरकार (Narendra Modi Government) ने मंगलवार को सेना, नौसेना और वायुसेना में सैनिकों की भर्ती के लिए एक नई ‘अग्निपथ योजना’ का ऐलान कर दिया है। इसके तहत बढ़ते वेतन और पेंशन खर्च को कम करने के लिए संविदा के आधार पर अल्पकाल के लिए सैनिकों की भर्ती की जाएगी, जिन्हें ‘अग्निवीर’ कहा जाएगा।

सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडल समिति (CCS) की बैठक में नई योजना को मंजूरी मिल जाने के थोड़ी देर बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने मीडिया के समक्ष इसका ऐलान किया। रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘अग्निपथ भर्ती योजना एक क्रांतिकारी पहल है, जो सशस्त्र बलों को एक युवा ‘प्रोफाइल’ पहचान करेगी।’’

परिवर्तन लाना है
सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा, ‘‘अग्निपथ योजना का उद्देश्य सशस्त्र बलों में भर्ती में आमूल-चूल परिवर्तन लाना है।’’ भर्ती प्रक्रिया में आमूल-चूल बदलाव से सैनिकों की भर्ती शुरू में चार साल की अवधि के लिए होगी, लेकिन उनमें से कुछ को बरकरार रखा जाएगा।

शुभारंभ हुआ
रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘अग्निपथ योजना के तहत भारतीय युवाओं को सशस्त्र बलों में ‘अग्निवीर’ के रूप में सेवा देने का अवसर प्रदान किया जाएगा।’’ नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि यह योजना सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए व्यापक प्रतिभा संचय सुनिश्चित करेगी। ‘अग्निपथ’ योजना, जिसे पहले ‘टूर ऑफ ड्यूटी’ नाम दिया गया था, का आरंभ तीनों सेनाओं के प्रमुखों की उपस्थिति में किया गया।

14 साल बढ़ाया जा सकेगा
पिछले दो साल में इस पर व्यापक विचार-विमर्श के बाद नई योजना की घोषणा की गई। इस योजना के तहत भर्ती होने वाले सैनिकों को ‘अग्निवीर’ कहा जाएगा। वर्तमान में सेना 10 साल के शुरुआती कार्यकाल के लिए ‘शॉर्ट सर्विस कमीशन’ के तहत युवाओं की भर्ती करती है, जिसे 14 साल तक बढ़ाया जा सकता है।

खर्च बढ़ा है
नई योजना का उद्देश्य तीनों सेवाओं के वेतन और पेंशन खर्च को कम करना है, जो तेजी से बढ़ा है। वर्ष 2022-23 के लिए 5,25,166 करोड़ रुपये के रक्षा बजट में रक्षा पेंशन के लिए 1,19,696 करोड़ रुपये शामिल हैं। राजस्व व्यय के लिए 2,33,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था। राजस्व व्यय में वेतन के भुगतान और प्रतिष्ठानों के रख-रखाव पर खर्च शामिल है।

Related posts

देवरिया कलेक्ट्रेट के काल सेंटर में दर्ज कराएं अपनी शिकायत : फौरन होगा एक्शन, डीएम तय करेंगे जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai

रिपोर्ट : कोरोना काल में इन शहरों ने पर्यटकों को लुभाया, प्रीमियम और लक्जरी होटल बुकिंग 150 प्रतिशत बढ़ी

Satyendra Kr Vishwakarma

एमएलए शलभ मणि त्रिपाठी ने बच्चों को बांटी निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें : सीएम योगी के कार्यक्रम का हुआ प्रसारण

Swapnil Yadav

अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर तरीके से निर्वहन करें सीएचओ : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह

Swapnil Yadav

राष्ट्र सेविका समिति के पथ संचलन में शामिल होंगी 2000 महिलाएं, बुलेट और घोड़े पर दिखाएंगी दम, जानें पूरी तैयारी

Sunil Kumar Rai

Surya Grahan 2022 : 25 अक्टूबर को होगा सूर्य ग्रहण, देश के इन हिस्सों में नहीं देगा दिखाई, 5 साल बाद बनेगा अगला संयोग

Shweta Sharma
error: Content is protected !!