खबरेंराष्ट्रीय

150 दिन में 3500 किमी का सफर : देश की सबसे लंबी भारत जोड़ो यात्रा के लिए कांग्रेस ने लोगो और टैगलाइन जारी किया, राहुल गांधी करेंगे अगुवाई

New Delhi : कांग्रेस (Congress) ने 7 सितंबर से प्रस्तावित अपनी ‘भारत जोड़ो’ यात्रा से संबंधित लोगो, टैगलाइन, वेबसाइट और पुस्तिका का मंगलवार को विमोचन किया। पार्टी ने कहा कि देश में आर्थिक विषमताओं, सामाजिक ध्रुवीकरण एवं राजनीतिक विभाजन के मद्देनजर यह यात्रा बेहद आवश्यक है। पार्टी इस यात्रा के जरिये बड़े पैमाने पर जनसंपर्क अभियान चलाएगी।

मिले कदम, जुड़े वतन’
पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और महासचिव जयराम रमेश ने इस यात्रा के लोगो, पुस्तिका और वेबसाइट का विमोचन किया। इस यात्रा के लिए टैगलाइन ‘मिले कदम, जुड़े वतन’ होगी।

भारत जोड़ो यात्रा देश के लिए आवश्यक है
इस मौके पर दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘‘देश में नफरत का माहौल बना हुआ है। व्यवस्था भारतीय संविधान के विपरीत काम कर रही है। महंगाई-बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, आर्थिक-सामाजिक दूरियां बढ़ती जा रही हैं। धार्मिक उन्माद फैलाया जा रहा है, नफरत फैलाई जा रही है, एक-दूसरे की आस्था पर प्रश्न चिन्ह लगाया जा रहा है; ऐसे माहौल में भारत जोड़ो यात्रा देश के लिए आवश्यक है।’’


ऐसे बढ़ेगा कारवां
उन्होंने कहा, ‘‘यह यात्रा देशहित में है। हम इस यात्रा को दलगत नहीं बनाना चाहते हैं। 100 पदयात्री होंगे जो शुरू से आखिर तक चलेंगे। वो ‘भारत यात्री’ होंगे। जिन प्रदेशों से यह यात्रा नहीं गुजर रही है, उसके 100-100 लोग इसमें शामिल होंगे। ये लोग अतिथि यात्री होंगे। जिन प्रदेशों से यात्रा गुजरेगी, उनसे 100-100 यात्री शामिल होंगे। ये प्रदेश यात्री होंगे। एक समय इसमें 300 पदयात्री शामिल रहेंगे। राहुल गांधी देश के बड़े नेता हैं और यात्रा में ‘भारत यात्री’ होंगे।’’

यात्रा निकालने जा रही है
कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘देश में इतने बड़े पैमाने पर न कोई पदयात्रा हुई है, न कोई जनसंपर्क अभियान हुआ है। हमें इस बात पर गर्व है कि जिस कांग्रेस ने जन आंदोलन से देश को आजाद कराया, वह अब सामाजिक समरसता को दोबारा वापस लाने और जनता को मुखर करने के लिए यात्रा निकालने जा रही है।’’

भारत को जोड़ना है
पार्टी के दिग्गज जयराम रमेश ने कहा, ‘‘हमारे देश में आर्थिक चुनौतियां हैं, विषमताएं बढ़ती जा रही हैं, एक तरीके से राजनीतिक विभाजन हो रहा है। इसलिए भारत को जोड़ना है।’’

7 सितंबर को आरंभ होगी

कांग्रेस की यह यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सितंबर को आरंभ होगी और इसके तहत 12 राज्यों तथा दो केंद्र शासित प्रदेशों से होते हुए 3500 किलोमीटर की दूरी तय होगी। यात्रा के पूरा होने में 150 दिनों का समय लगेगा।


लंबी लड़ाई के लिए वह तैयार हैं
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की प्रस्तावित इस ‘भारत जोड़ो’ यात्रा के संदर्भ में सोमवार को सिविल सोसाइटी के कई प्रमुख लोगों के साथ बैठक की और कहा कि यह यात्रा उनके लिए ‘तपस्या’ की तरह है। भारत को एकजुट करने की लंबी लड़ाई के लिए वह तैयार हैं।

Related posts

देवरिया के हर ब्लॉक में बनेंगे एक-एक मॉडर्न ग्रामीण स्टेडियम : डीएम अखंड प्रताप सिंह ने भूमि चिन्हित करने की दी डेडलाइन

Sunil Kumar Rai

अधिकारी दें ध्यान, लोग न हों परेशान : सीएम योगी

Abhishek Kumar Rai

सीएम योगी ने ली प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों की क्लास : दी ये बड़ी नसीहत, स्कूलों में इन एक्टिविटीज को बढ़ाने पर दिया जोर

Rajeev Singh

यूपी में फहराए जाएंगे 4.5 करोड़ राष्ट्रीय ध्वज : तिरंगा खरीदने में खर्च होंगे 30 करोड़ से ज्यादा, कैबिनेट ने दी स्वीकृति

Sunil Kumar Rai

Amarnath Yatra : अमरनाथ दर्शन करने गए 47 श्रद्धालुओं की मौत, 2 स्थानीय की भी गई जान

Sunil Kumar Rai

कालानमक की सुंगध और स्वाद के विदेशी भी मुरीद : तीन साल में निर्यात में जबरदस्त बढ़ोत्तरी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!