उत्तर प्रदेशखबरें

सीएम योगी ने लिया संकल्प, यूपी में कोई नहीं होगा बेघर, जानें कैसे मिलेगा सबको आवास

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोई बेघर नहीं होगा। यह यूपी सरकार का संकल्प है। ‘सबका साथ सबका विकास’ के मंत्र के अनुरूप सभी गरीब, आवासहीन, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, घुमन्तु जाति, पिछड़े व वंचित तथा अन्य गरीब परिवारों को आवासीय पट्टे की भूमि तथा आवास की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रीनफील्ड टाउनशिप, अयोध्या से सम्बंधित विकास कार्यों का शुभारम्भ यथाशीघ्र कराया जाए। अमृत योजना के अन्तर्गत महानगरों की जीआईएस बेस्ड महायोजना तैयार की जाए। लॉजिस्टिक ईज अक्रॉस डिफरेंट स्टेट (लीड्स)-2021 के अन्तर्गत लॉजिस्टिक योजना तैयार की जाए। इसमें राष्ट्रीय स्तर पर हमारी रैंकिंग सुधरी है, लेकिन अभी और सुधार की जरूरत है।

जल संरक्षण पर रहे फोकस
सीएम ने कहा कि विकास प्राधिकरणों में एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग व्यवस्था लागू करायी जाए, जिसमें वित्त, मानव संसाधन, प्लानिंग प्रोजेक्ट, प्रबंधन एवं क्रियान्वयन, संपत्ति आवंटन, आपूर्ति और लेखा इत्यादि को एकीकृत किया जाए। ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ वर्ष में जल संरक्षण के लिए विशेष प्रयास किये जायें। जहां तालाबों पर अतिक्रमण हो, वहां अतिक्रमण मुक्त कराकर उनका सुंदरीकरण कराया जाए। इन्हें ‘अमृत सरोवर’ नाम दिया जाए। समस्त विकास प्राधिकरणों के लिए रेन वॉटर हार्वेस्टिंग विषयक मास्टर प्लान तैयार कराया जाए।

शुरू हो मेट्रो सेवा
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी नगरों में नगरीय सुविधाओं में इजाफा किया जाए। उन्होंने कहा कि आगरा को मेट्रो सेवा का उपहार जल्द मिलेगा। प्रयास इस बात के किये जाएं कि आगामी 2 वर्ष में आगरा के लोग मेट्रो सेवा का आनंद ले सकें।

जरूरी प्रयास करने होंगे
उन्होंने कहा कि नगरों में वेटलैंड वनस्पति एवं जीव-जन्तुओं का जीवन, पर्यावरण संरक्षण तथा बाढ़ नियंत्रण अत्यंत महत्वपूर्ण है। अतः इनका संरक्षण किया जाना आवश्यक है। प्राधिकरण द्वारा अपने विकास क्षेत्र के अन्तर्गत वेटलैण्ड चिन्हित करते हुए इनको संरक्षित किया जाए। जलवायु परिवर्तन के खतरे को देखते हुए हमें जरूरी प्रयास करने चाहिए। इस दिशा में अयोध्या को ‘क्लाइमेट स्मार्ट सिटी’ का स्वरूप दिया जा सकता है। यह प्रयास अन्य नगरों के लिए अनुकरणीय होगा। शहरों में पौधरोपण को प्रोत्साहन दिया जाए। आमजन को इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम से जोड़ने का प्रयास किया जाए।

ईको टूरिज्म बोर्ड का गठन हो
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश प्राकृतिक रूप से एक समृद्ध राज्य है। यहां ईको टूरिज्म की असीम संभावना है। इन संभावनाओं को आकार देने के लिए ईको टूरिज्म बोर्ड के गठन पर विचार किया जाए। हेरिटेज वृक्ष के रोपण और संरक्षण के लिए ठोस प्रयास किए जाएं। लखनऊ स्थित कुकरैल पिकनिक स्पॉट को और बेहतर पर्यटक स्थल बनाने के प्रयास किये जाएं। साथ ही प्राणि उद्यान को कुकरैल में रिलोकेट करने की सम्भावनाएं तलाशी जाएं।

अधिकारियों ने दिया प्रजेंटेशन
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक सहित मंत्रिमण्डल के सदस्य तथा मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री के समक्ष अपर मुख्य सचिव नगर विकास रजनीश दुबे द्वारा नगर विकास एवं नगरीय रोजगार व गरीबी उन्मूलन विभाग से सम्बन्धित प्रस्तुतीकरण किया गया। प्रमुख सचिव आवास दीपक कुमार द्वारा आवास एवं शहरी नियोजन के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण किया गया। पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव विभाग से सम्बन्धित प्रस्तुतीकरण अपर मुख्य सचिव वन मनोज सिंह द्वारा किया गया।

Related posts

बड़ी खबर : योगी कैबिनेट ने डेढ़ करोड़ से ज्यादा बच्चों को दिया तोहफा, मुफ्त ड्रेस और स्कूल बैग मिलेगा

Harindra Kumar Rai

भाजपा किसान मोर्चा ने पीएम को दिया धन्यवाद : गिरीश तिवारी बोले-किसानों के साथ मोदी सरकार

Sunil Kumar Rai

समाजवादी पार्टी ने मेयर पद के सभी प्रत्याशी किए घोषित : जानें किसको कहां से मिला टिकट

Abhishek Kumar Rai

डीएम एपी सिंह का बड़ा एक्शन : देवरिया के बड़े हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन कैंसल, प्रशासन ने किया सीज

Sunil Kumar Rai

संगठन चलाने के लिए जरूरी पांच क : एमएलसी अनूप गुप्ता ने बताया मतलब, बीजेपी कार्यकर्ताओं का बढ़ाया ज्ञान

Sunil Kumar Rai

Uttar Pradesh : ना ही किसी का राशन कार्ड वापस होगा ना वसूली होगी, पात्रता की पुरानी शर्तें रहेंगी लागू, जानें

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!