उत्तर प्रदेशखबरें

सीएम योगी का जनता दर्शन : फरियादियों को न्याय का वादा, अफसरों को त्वरित निस्तारण का दिया आदेश

Uttar Pradesh News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ स्थित सरकारी आवास, 5 कालिदास मार्ग पर जनता दर्शन में आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 200 से अधिक लोगों ने सीएम के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। सीएम ने फरियादियों को न्याय का वादा दिया तो बच्चों को दुलारा-पुचकारा और चॉकलेट भी दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं को गंभीर, संवेदनशील होकर ध्यान से सुनें और त्वरित निस्तारण कराएं, जिससे किसी को भी परेशान न होना पड़े। जरूरतमंदों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए।

इलाज में सरकार से आर्थिक सहायता की जिन्हें आवश्यकता है, उनके एस्टिमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कराया जाए। यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। निष्पक्ष रूप से हर पीड़ित की समस्या का निस्तारण उसकी संतुष्टि के अनुरूप किया जाना सुनिश्चित होना चाहिए।

लोगों के पास खुद पहुंचे सीएम योगी
सीएम ने करीब 200 से अधिक लोगों की समस्याओं को सुना। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक वह खुद पहुंचे और एक-एक कर सबकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने सबको आश्वस्त किया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराएगी। मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे।

उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों को सीएम ने पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिए।

Related posts

अब भारत नाम से बिकेगा यूरिया : एक बोरी के बजाय एक बोतल नैनो यूरिया होगा पर्याप्त, पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों को दी सौगात

Sunil Kumar Rai

Gorakhpur Siliguri Expressway route map : देखें गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे का प्रस्तावित मैप, सभी जिलों में भूमि अधिग्रहण की प्रकिया शुरू

Sunil Kumar Rai

BREAKING : देवरिया समेत 35 जनपदों के लाखों किसानों को मुआवजा देगी योगी सरकार, करोड़ों रुपये की राशि जारी, देखें लिस्ट

Sunil Kumar Rai

ट्विटर पर छाए सीएम योगी : पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बाद बने देश के तीसरे नेता

Sunil Kumar Rai

यूपी में ‘श्री अन्न’ को नए सिरे से बढ़ावा देगी योगी सरकार : स्कूल करिकुलम में होगा शामिल, शिक्षकों को…

Rajeev Singh

Deoria News : धान क्रय एजेंसियों को दो दिन का अल्टीमेटम, काम पूरा नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!