खबरेंदेवरिया

कालाजार और फाइलेरिया का हाल जानने देवरिया पहुंची बीएमजीएफ टीम : सिकटिया गांव मे मरीजों से मिली, दी ये जानकारी

Deoria News : फाइलेरिया व कालाजार उन्मूलन को लेकर जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। इसको लेकर युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रगति को जानने के लिए बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन (बीएमजीएफ) की नेशनल टीम द्वारा बनकटा ब्लाक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सिकटिया गांव का भ्रमण किया गया।

बीएमजीएफ के कंट्री लीड डॉ भूपेंद्र त्रिपाठी की अगुवाई में डब्लूएचओ, पाथ और सीफार के प्रतिनिधियों ने सबसे पहले सीएमओ डॉ राजेश झा से मुलाक़ात की तत्पश्चात बनकटा ब्लॉक के पीएचसी और सिकटिया गांव का जायजा लिया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं से अगस्त माह में चले एमडीए अभियान में दवा सेवन के विषय में जानकारी ली। साथ ही फाइलेरिया नेटवर्क से चुनौतियों के बारे में भी चर्चा की।

डॉ भूपेंद्र ने डीएमओ सुधाकर मणि से इस बात की जानकारी ली कि फाइलेरिया मरीजों को क्या-क्या सुविधा दी जा रही है। हाईड्रोसिल के मरीज के लिए ऑपरेशन की सुविधा है या नहीं। सिकटिया गांव में टीम ने कालाजार मरीजों से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। इसके अलावा पूछा क्या उन्हें आवास का लाभ मिला है या नहीं। टीम ने सिकटिया गांव में बने फाइलेरिया और कालाजार रोगी उत्तरजीवी नेटवर्क के सदस्यों से भी भेंट किया। भेट के दौरान विंध्याचल, सुशीला और साधना ने आईआरएस छिड़काव के घर-घर जाकर छिड़काव के महत्व के बारे में दी गई जानकारी में सहयोग के बारे में बताया।

टीम ने गांवों में प्रैक्टिस करने वाले ग्रामीण चिकित्सकों से फाइलेरिया तथा कालाजार उन्मूलन में अपना योगदान देने के लिए अपील की और कहा कि इन दोनों बीमारी से जंग जितने के लिए सामूहिक प्रयास करना होगा। प्रत्येक व्यक्ति का योगदान महत्वपूर्ण है।

इसके बाद टीम शाम को दोबारा जिला मुख्यालय पहुंची और सीएमओ डॉ राजेश झा से भेंट कर भ्रमण के बारे में बताया और जिले में किए जा रहें प्रयासों की प्रशंसा की। बैठक में डीएमओ सुधाकर मणि, बीएमजीएफ के कंट्री लीड डॉ. भूपेंद्र त्रिपाठी के साथ डब्लूएचओ के स्टेट रीजनल कोआर्डीनेटर डॉ नित्यानंद ठाकुर, पाथ के स्टेट टीम लीडर डॉ शोएब, सीफार के स्टेट प्रोग्राम मैनेजर डॉ सतीश पाण्डेय और पाथ के प्रोग्राम मैनेजर डॉ नीरज पाण्डेय, सीफार के जिला समन्यवक दीपनारायण पाण्डेय, पाथ के जिला सामन्यव देशदीपक सिंह उपस्थित रहे।

इस दौरान सीएमओ डॉ राजेश झा ने कालाजार और फाइलेरिया उन्मूलन में किए जा रहे कार्यों की मीडिया कवरेज की एक बुकलेट बीएमजीएफ के कंट्री लीड डॉ. भूपेंद्र त्रिपाठी को भेंट की।

Related posts

देवरिया में 4 शिक्षक निलंबित : बीएसए और आधा दर्जन अफसरों पर भी गिरी गाज, डीएम के एक्शन से शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

Sunil Kumar Rai

संस्कृति पर्व की व्यस्तता में भी जारी रही जनसेवा की परंपरा : सीएम ने सुनीं 400 लोगों की समस्याएं, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी की सख्ती पर बजाज ग्रुप ने चीनी मिलों को किया 1371 करोड़ का भुगतान : देवरिया के किसानों को भी मिली राहत, पढ़ें पूरी लिस्ट

Sunil Kumar Rai

जिलाधिकारी ने की निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा : गवर्मेंट पॉलिटेक्निक देवरिया के निर्माण में देरी पर हुए नाराज, संस्थाओं को चेतावनी

Sunil Kumar Rai

खुशखबरी : देवरिया, कुशीनगर समेत इन जिलों में 12 नवंबर से शुरू होगी कृषि यंत्रों की बुकिंग, जानें पूरी प्रक्रिया

Sunil Kumar Rai

अच्छी खबर : कुशीनगर में दो फ्लाईओवर का शिलान्यास 9 जुलाई को होगा, 18 महीने में होंगे तैयार, सांसद ने दिया धन्यवाद

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!