खबरेंदेवरिया

भारी अंतर से एमएलसी चुनाव जीते देवेंद्र प्रताप सिंह : देवरिया भाजपा ने मनाया जश्न, मंत्री और सांसद ने दी बधाई

Deoria News : गोरखपुर-अयोध्या खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र प्रताप सिंह के भारी अन्तर से जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत गेट पर मिठाई बांट खुशी मनाई।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी ने कहा कि शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जीताकर बुद्धिजीवी वर्ग ने साल 2024 का संदेश दिया है। इस रिकार्ड विजय के लिये मतदाताओं के प्रति आभार एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई। हिंदूओं और रामचरितमानस विरोधी, अहंकारी और गुंडागर्दी करने वाली सपा का सफ़ाया इस चुनाव में हो गया। अब समाप्तवादी पार्टी बनने की राह पर सपा चल चुकी है। भाजपा की प्रचण्ड जीत ने आज फिर साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हर वर्ग का अटूट विश्वास है। “ब्रांड मोदी” की चमक और बढ़ रही है, जो सपा को निश्चित ही समाप्तवादी पार्टी बना देगी।

स्नातक चुनाव के जिला संयोजक, जिला उपाध्यक्ष भाजपा अजय शाही ने कहा यह जीत कार्यकर्ताओं को समर्पित है, क्योंकि कार्यकर्ताओं के मेहनत और परिश्रम की यह जीत है। यह जीत भाजपा की नीतियों और भाजपा सरकार के किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों पर समाज के प्रबुद्ध वर्ग की मुहर है।

इस दौरान गंगा सिंह कुशवाहा, प्रमोद शाही, निर्मला गौतम, अम्बिकेश पाण्डेय, नवीन सिंह, राधेश्याम शुक्ला, विष्णु अग्रवाल, संजय पाण्डेय, पवन कुमार मिश्र, भारती शर्मा, अखिलेश मिश्र, विनोद सिंह, संजय सिंह, सर्वेश नाथ त्रिपाठी, अखिलेश जायसवाल, मनमोहन सिंह अप्पू, दीपू शाही, शशिरंजन तिवारी, राजेश कुशवाहा आदि रहे।

भाजपा सलेमपुर ने खुशी व्यक्त की
गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की है। पार्टी उम्मीदवार देवेंद्र प्रताप सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी करुणकांत मौर्य को 17455 वोट से हराकर विजय हासिल की है। देवेंद्र प्रताप सिंह को कुल 51699 वोट मिले हैं, जबकि दूसरे पायदान पर सपा की करुणकांत मौर्या को कुल 34244 वोट मिले हैं।

भाजपा सलेमपुर के नेताओं ने इस जीत पर खुशी का इजहार किया और कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की जीत है। विधानसभा संयोजक एमएलसी चुनाव कृष्णकांत तिवारी ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।

खुशी व्यक्त करने वालों में राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, सांसद रविन्द्र कुशवाहा, प्रमुख सीमा अमरेश सिंह, अशोक पाण्डेय, जयनाथ कुशवाहा गुड्डन, कन्हैया लाल जायसवाल, जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल, अजय दूबे वत्स, रविशंकर मिश्र, विनय पाण्डेय, त्रिवेणी गुप्ता, मंटू सिंह, अमित सिंह, मनोज सिंह, अनूप उपाध्याय, राकेश दूबे, संजय श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

Related posts

कुशीनगर में स्थापित होगा कृषि विश्वविद्यालय : सीएम योगी बोले- पलायन कर रहे किसानों को हम फिर से खेती से जोड़े रहे

Sunil Kumar Rai

Deoria-Kasiya Road : जल्द शुरू होगा देवरिया-कसया रोड को फोरलेन बनाने का काम, लाखों लोगों को मिलेगा लाभ

Abhishek Kumar Rai

हिन्दू मंदिरों की पुण्यगाथा बताएगा अयोध्या का मंदिर संग्रहालय : सीएम योगी के आदेश पर पर्यटन विभाग तैयार कर रहा निर्माण की कार्ययोजना

Shweta Sharma

Deoria News : ट्राईसाइकिल पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे, सांसद रविंद्र कुशवाहा और विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने बांटी खुशियां

Sunil Kumar Rai

सहूलियत : रुद्रपुर में 20 अगस्त को संपूर्ण समाधान दिवस में दिव्यांगजनों का बनेगा प्रमाण पत्र, जिलाधिकारी रहेंगे मौजूद

Abhishek Kumar Rai

तैयारी : सीएम योगी ने फील्ड अफसरों को बड़े फैसले लेने की दी छूट, ऐसे मेन्टेन रहेगा लॉ एंड ऑर्डर

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!