खबरेंदेवरिया

नारी शक्ति वंदन बिल पास होने पर बीजेपी महिला मोर्चा ने बांटी मिठाई : पीएम मोदी का जताया आभार

Deoria News : महिलाओं के आरक्षण सम्बन्धी नारी शक्ति वंदन बिल पास होने पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर एक-दूसरे को मिठाई खिला खुशी व्यक्त किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया।

इस दौरान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भारती शर्मा ने कहा कि यह देश के लिये ऐतिहासिक दिन है, महिलाओं के उत्थान के लिये ऐतिहासिक निर्णय है। देश की आधी आबादी के लिए संकल्पित प्रधानमंत्री मोदी के अभूतपूर्व एवं दृढ़ता पूर्ण नेतृत्व का अभिनन्दन है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम सच्ची भावना में महिला सशक्तिकरण का उत्सव है, जो महिलाओं के लिए हमारे देश को विश्व नेता के रूप में आगे ले जाने के द्वार खोलता है।

भाजपा जिला महामंत्री प्रमोद शाही ने कहा कि भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं है बल्कि गवर्नेंस के केंद्र बिंदु के रूप में मातृशक्ति की परिकल्पना है। महिला कल्याण प्रधानसेवक मोदी के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है।

भाजपा जिला मंत्री निर्मला गौतम ने कहा कि पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक महिला जनप्रतिनिधियों का मानवर्धन करने का काम भाजपा सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल के माध्यम से किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश की महिला जनप्रतिनिधियों का सम्मान सुनिश्चित हुआ है।

इस दौरान भाजपा मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, सीमा जायसवाल, आराधना पाण्डेय, मिनती सिंह, मधु जायसवाल, अनारी देवी, ममता शाह, दुर्गावती प्रजापति, बबिता जायसवाल, प्रमिला सिंह, निशा तिवारी, नीलम प्रजापति आदि रहे।

Related posts

योगी सरकार जल्द लाएगी रेत का विकल्प : एम सैंड पॉलिसी पर तेज हुई हलचल, जानें क्या होंगे फायदे

Sunil Kumar Rai

20 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी कुशीनगर एयरपोर्ट का करेंगे शुभारंभ : इस देश से आने वाली पहली फ्लाइट होगी लैंड

Sunil Kumar Rai

राहत : 50 हजार मासूमों की मौत इंसेफलाइटिस पर योगी सरकार ने पाया नियंत्रण, जानें क्या बोले सीएम

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : घटिया निर्माण पर नाराज डीएम ने ठेकेदार के फंड में कटौती की, जमीन चयन की जांच के लिए कमेटी गठित

Sunil Kumar Rai

स्टार्टअप के क्षेत्र में बेटों को पीछे छोड़ रहीं यूपी की बेटियां : सीएम योगी के सपने को साकार कर रहा यह डिपार्टमेंट

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी ने देवरिया में विकास कार्यों का जाना हाल : प्रोजेक्ट में देरी पर गहरी नाराजगी जताई, जनप्रतिनिधियों ने उठाए यह मुद्दे

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!