खबरेंनोएडा-एनसीआर

बीजेपी बिसरख ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लगाया हेल्थ कैंप : इस तरह मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

Gautam Buddh Nagar : बीजेपी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के आह्वान पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा युवा मोर्चा बिसरख मंडल, गौतमबुद्ध नगर ने जिलाध्यक्ष राज नागर एवं मंडल अध्यक्ष सुमित बैसोया के नेतृत्व में सामाजिक न्याय सप्ताह (6 अप्रैल 2023 -14 अप्रैल 2023) के अंतर्गत एक नि:शुल्क सरकारी चिकित्सा जाँच शिविर का आयोजन ग्रेटर नोएडा वेस्ट के रॉयल नेस्ट सोसाइटी में किया।

इसमें सीएचसी बिसरख से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शचीन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में अनुभवी डाक्टरों की टीम आयी और करीब 200 से ज्यादा निवासियों का निशुल्क चिकित्सा जांच किया गया, वैक्सीन लगायी गयी तथा दवाओं का वितरण किया गया।

इस चिकित्सा जांच शिविर में सोसाइटी के बच्चों, महिलाओं, पुरुषों एवं बुजुर्गों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा भारतीय जनता पार्टी के 6 अप्रैल को स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सामाजिक न्याय सप्ताह की खूब प्रशंसा की। सभी ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

शिविर के संयोजक भाजपा युवा मोर्चा बिसरख मंडल के महामंत्री गौरव पटेल ने जिलाध्यक्ष राज नागर, मंडल अध्यक्ष सुमित बैसोया तथा इस आयोजन को सफल बनाने वाले युवा मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों विनीत त्यागी, तरुण कुमार, गौरव शर्मा, अनुभव दुबे, पूजा ठेनुआ, मनीष त्रिपाठी, विकास सिंह, प्रताप राठी, अभिषेक राणा, अंजनी झा, कमल कटारिया, एचके मिश्रा एवं अन्य सभी को धन्यवाद दिया एवं आभार प्रकट किया।

Related posts

Deoria Hot Bazar List : देवरिया के सभी ब्लॉक में लगेंगे हाट बाजार, देखें किस दिन कहां होगा आयोजन

Abhishek Kumar Rai

यूपी के 12 जिलों में जल प्रलय : 252 गांव बाढ़ से तबाह, बलिया में घाघरा और गोंडा में कुआनो ने मचाई तबाही

Harindra Kumar Rai

रिपोर्ट : योगी सरकार में घटी बेरोजगारी दर, लाखों लोगों को मिला रोजगार, जानें क्या कहते हैं आंकड़े

Harindra Kumar Rai

दु:खद : देवरिया में बंदर के धकेलने से छत से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Satyendra Kr Vishwakarma

योगीराज में यूपी में अपराधों में आई कमी : सीएम ने पुलिस अधिकारियों की थपथपाई पीठ, इन जिलों के अफसरों को दी चेतावनी

Rajeev Singh

सिंगासनी देवी महाविद्यालय में छात्रों को मिला टैबलेट और स्मार्टफोन : देवरिया जिला पंचायत अध्यक्ष ने कही ये बात

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!