खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : पेंशन स्कीम के अटके आवेदनों और आधार वेरीफिकेशन पर सीडीओ सख्त, बीडीओ को दी अंतिम चेतावनी

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने मंगलवार को गूगल मीट के माध्यम से समस्त प्रकार के पेंशन, कन्या सुमंगला योजना में प्रगति की समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान पाया गया कि वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत आधार प्रमाणीकरण में विकास खण्ड रूद्रपुर, बैतालपुर, बरहज व भाटपाररानी में आधार की प्रगति सबसे कम है। सभी खण्ड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी (स क) को निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन त्वरित गति से आधार प्रमाणीकरण कराएं।

केवाईसी कराएं
साथ ही प्रगति से प्रत्येक दिवस जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय को अवगत कराए। यह भी निर्देश दिया गया कि लाभार्थी प्रत्येक दशा में अपना आधार प्रमाणीकरण (केवाईसी) करा लें, अन्यथा पेंशन की धनराशि बाधित हो जायेगी। जिसके लिए लाभार्थी स्वयं जिम्मेदार होगा।

अंतिम चेतावनी दी गई
कन्या सुमंगला योजना योजनान्तर्गत विकास खण्ड भटनी, गौरी बाजार, लार, रामपुर कारखाना व भागलपुर में खण्ड विकास अधिकारी के पोर्टल पर सबसे अधिक आवेदन पत्र लम्बित पाया गया। मनोज सिंह सहायक विकास अधिकारी (स०क०) लार, राकेश यादव सहायक विकास अधिकारी (स०क०) भटनी में कन्या सुमंगला में प्रगति सबसे कम है। इन्हें अन्तिम चेतावनी एवं रामप्रकाश त्रिपाठी सहायक विकास अधिकारी (स०क०) रामपुर कारखाना को चेतावनी जारी करने के लिए निर्देश दिया गया।

2 दिन में निस्तारित करने का आदेश
निराश्रित महिला पेंशन /विधवा पेंशन योजनान्तर्गत विकास खण्ड भटनी व गौरी बाजार में खण्ड विकास अधिकारी के पोर्टल पर सबसे अधिक आवेदन पत्र लम्बित पाया गया। जिन्हें 2 दिन के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिए गये।

Related posts

Rooftop Solar Project : रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट के लिए पोर्टल का पीएम ने किया शुभारंभ, आवेदन में मिलेगी सहूलियत

Harindra Kumar Rai

यूपी सरकार ने खोला खजाना : नगरीय सुविधाएं होंगी और बेहतर, महाकुंभ होगा महाभव्य

Laxmi Srivastava

यूपी : 30 जून तक गेंहू खरीदेगी योगी सरकार, मुख्यमंत्री ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

Damini App : 4 घंटे पहले मिलेगी बिजली गिरने की जानकारी, एक साथ करोड़ों लोगों को सूचना देगा ये ऐप

Sunil Kumar Rai

देवरिया रोजगार मेले में 959 युवाओं को मिली नौकरी : जिलाधिकारी एपी सिंह ने किया शुभारंभ, दी ये सीख

Sunil Kumar Rai

सरकार पर सपा का हमला : पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक्सप्रेसवे की क्वालिटी पर उठाए सवाल, कहा- भ्रष्टाचार में डूबी है भाजपा

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!