खबरेंदेवरिया

DEORIA : तीन दिवसीय प्रदर्शनी में बिका लाखों का सामान, समापन पर सीडीओ ने 57 प्रतिभागियों को दिया प्रमाण पत्र

-तीन दिवसीय प्रदर्शनी का लगभग 1000 लोगों ने किया अवलोकन

-सीडीओ ने आज 57 प्रतिभागियों को वितरित किया प्रमाण पत्र

-प्रदर्शनी में 1,25,000-00 से 1,50,000-00 के बीच सामानों की हुई बिक्री

Deoria News : उप्र शासन के निर्देशानुसार “वोकल फार लोकल” एवं आत्म निर्भर भारत योजना अन्तर्गत जनपद देवरिया में एक जनपद एक उत्पाद एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन 23 से 25 सितम्बर 2022 (तीन दिवसीय) जिला पंचायत परिसर सिविल लाइन देवरिया में किया गया।

प्रदर्शनी दी गई

इसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी (Dr Ramapati Ram Tripathi MP) ने किया था। जनपद देवरिया व अन्य जनपदों के एक जनपद एक उत्पाद (ODOP) से सम्बन्धित उत्पादों तथा जनपद के प्रसिद्ध हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित सजावटी उत्पाद अन्य वस्तुओं की प्रदर्शनी लगायी गयी।

57 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया

आज जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा भारती शर्मा व   मुख्य विकास अधिकारी रवीन्द्र कुमार (CDO Ravindra Kumar) ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। स्थानीय उत्पाद की सराहना करते हुये उन्होने इनके उत्पाद को बाजार के लिए बड़े प्लेटफार्म से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। तत्पश्चात मुख्य विकास अधिकारी ने सभी 57 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया।  

 

1.50 लाख की बिक्री हुई

उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने अवगत कराया कि इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी को लगभग 1000 लोगों ने देखा। इसमें 1,25,000-00 से 1,50,000-00 रुपए के बीच सामानों की बिक्री भी हुई है। प्रदर्शनी में संतोष प्रकाश राव सहायक प्रबन्धक उद्योग तथा समस्त स्टाफ उद्योग एवं उद्यमी उपस्थित रहे। अन्त में उपायुक्त उद्योग ने धन्यवाद के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

Related posts

देवरिया में 9 महीने में 299 सड़क हादसे : दुर्घटनाओं ने छीनीं 141 जिंदगियां, ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक के लिए जरूरी हुआ…

Rajeev Singh

DEORIA: अवैध कब्जा हटाने गए लेखपाल को सेक्रेटरी ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, Video Viral

Satyendra Kr Vishwakarma

धनौतीराय प्रकरण : डीएम और एसपी ने की जनसुनवाई, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर जताई नाराजगी, मुकदमा दर्ज कराने का दिया आदेश

Sunil Kumar Rai

Independence Day Celebration : देवरिया में हर्षोल्लास के साथ मना स्वतंत्रता दिवस, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण

Sunil Kumar Rai

प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम : देवरिया में 61 लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर हुए 5 लाख, 75 लोगों को मिली घरौनी

Sunil Kumar Rai

सीडीओ ने की नई परंपरा की शुरुआत : रूच्चापार प्राइमरी स्कूल में बच्चों को दिया अंक पत्र

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!